फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   69 new feeders will be built in the district, the problem of breakdown will reduce.

Sonipat News: जिले में बनेंगे 69 नए फीडर, ब्रेकडाउन की समस्या होगी कम

Fri, 02 May 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 02 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
69 new feeders will be built in the district, the problem of breakdown will reduce.
सोनीपत शहर में फीडर की लाइन पर मरम्मत करने में जुटे बिजली कर्मी। स्रोत: बिजली निगम
सोनीपत। जिले में बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए हरियाणा विद्युत वितरण निगम ने 69 नए फीडर बनाने का निर्णय लिया है। इससे लगभग 4.76 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में जिले में 818 फीडरों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। बढ़ते लोड और बार-बार ब्रेकडाउन की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

बढ़ते तापमान के साथ बिजली खपत भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। अप्रैल में कई दिन बिजली की खपत 1.20 करोड़ यूनिट से अधिक दर्ज की गई है। गर्मी के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरलोडिंग की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे बार-बार ब्रेकडाउन होता है। बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। 35 से 40 डिग्री तापमान के बीच लोगों की बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए फीडर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। सोनीपत सर्कल में ही बिजली की ज्यादा खपत है। औद्योगिक और शहरी क्षेत्र में लोड ज्यादा है। ऐसे में बिजली की खपत जरूरत से ज्यादा है। लोगों को बिजली के अघोषित कटों का सामना करना पड़ता है। अब बिजली निगम 69 नए फीडर बनाने का निर्णय लिया है। नए फीडर चालू होने के बाद ब्रेकडाउन होने की समस्या से निजात मिलेगी और 20 हजार उपभोक्ताओं को इन फीडरों का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया में रखे जा चुके हैं 56 नए ट्रांसफार्मर

मंडी क्षेत्र से जुड़े टीकाराम फीडर और सिटी फीडर के जर्जर तार को बदलने का काम पूरा किया जा चुका है। मंडी फीडर के जर्जर हो चुके तार को बदलने का काम अभी शुरू होना है। बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया में अब तक 56 नए ट्रांसफार्मर रखे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं बढ़ती गई बिजली की खपत

तिथि खपत (यूनिट)

17 अप्रैल 1.21 करोड़
18 अप्रैल 1.21 करोड़
19 अप्रैल 1.11 करोड़
20 अप्रैल 1.06 करोड़
21 अप्रैल 1.12 करोड़
22 अप्रैल 1.23 करोड़
23 अप्रैल 1.24 करोड़
24 अप्रैल 1.26 करोड़
25 अप्रैल 1.29 करोड़
26 अप्रैल 1.22 करोड़
27 अप्रैल 1.10 करोड़
28 अप्रैल 1.17 करोड़
29 अप्रैल 1.28 करोड़


किस सब डिवीजन में कितने फीडर बनेंगे
कुंडली 13
मॉडल टाउन 3
इंडस्ट्रीयल एरिया 8
सिटी 2
राई 2
भटगांव 2
खरखौदा 1
सब अर्बन गन्नौर 10
खरखौदा 2
बहालगढ़ 5
सिटी गन्नौर 7
सैदपुर 1
सिटी गोहाना 9
सब अर्बन गोहाना 1
कथूरा 3
बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 69 फीडर बनाए जाएंगे। इस पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए फीडर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। -जीआर तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed