{"_id":"64dd2122b75fd27afe037304","slug":"680-lakh-stolen-from-post-office-accused-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1002-4606-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डाकघर से 6.80 लाख चोरी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डाकघर से 6.80 लाख चोरी, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 17 Aug 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो :25: गांव भठगांव के डाकघर में हुई चोरी की वारदात में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवा
सानीपत। गांव भठगांव स्थित डाकघर से 6.80 लाख रुपये चोरी हो गए थे। डाकघर में कैश चेस्ट खराब होने के कारण नकदी लोहे की अलमारी में रखी गई थी। डाकघर में बाहर के दरवाजे का ताला बंद था, लेकिन अंदर अलमारी की कुंडी उखड़ी मिली। पुलिस ने उप डाकपाल के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी निरोधक स्टाफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव भठगांव निवासी अर्जुन है। आरोपी ने चोरी की अन्य वारदात कुबूल की है।
गांव लतीफपुर निवासी हरिओम ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह भठगांव के डाकघर में उप डाकपाल हैं। वह सोनीपत के गीता भवन के पास स्थित मुख्य डाकघर से 11 अगस्त को 10.20 लाख रुपये निकालकर लाए थे। राशि का वितरण डाकघर के बुजुर्ग सम्मान भत्ता (बुढ़ापा पेंशन) व बचत खाताधारकों को किया जाना था। इसमें से कुछ राशि का वितरण कर दिया था। डाकघर में छह लाख 80 हजार 300 रुपये बचे हुए थे। डाकघर की कैश चेस्ट खराब होने के चलते रुपयों को डाकघर की अलमारी में रख दिया गया था। जब वह 14 अगस्त को डाकघर में पहुंचे तो देखा कि बाहर का ताला बंद था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी की कुंडी उखड़ी हुई थी। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में से छह लाख 80 हजार 300 रुपये गायब हैं। उन्होंने मामले से अधिकारियों और पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद थाना सदर सोनीपत से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
मामले में कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी निरोधक स्टाफ में नियुक्त एएसआई राकेश की टीम ने आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके घर से 5 लाख 34 हजार 700 रुपये बरामद कर लिए है।
विज्ञापन
चोरी की अन्य वारदात कबूली
गिरफ्तार आरोपी ने गांव भठगांव के सीएचसी सेंटर व स्टेडियम में चोरी की वारदात कबूली है। उसे मामलों में एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामले को लेकर गांव की सरपंच सविता ने 9 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी इस मामले में एक दिन के रिमांड पर लिया है।