फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   6.67 crores were cheated by promising to double the money in a year

Sonipat News: एक साल में दोगुना करने का झांसा देकर 6.67 करोड़ ठगे

Thu, 13 Jun 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
6.67 crores were cheated by promising to double the money in a year
गोहाना। एक साल में रुपये दोगुना करने का झांसा देकर महिला व उसके रिश्तेदारों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का कहना है कि छह महीने तक रुपये नहीं मिलने पर वह अपने रिश्तेदारों के साथ आरोपी महिला के पास रुपये लेने उनकी दुकान पर गए।
विज्ञापन

आरोपी महिला ने उनके खिलाफ शहर थाना पुलिस को दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। अब पीड़ितों ने मुख्यमंत्री को शिकायत देकर आरोपी महिला व उसके रिश्तेदारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से गंगाना निवासी कमलेश ने बताया कि वह फिलहाल सेक्टर-7 में रहती हैं। उनकी आदर्श नगर निवासी सुमन के साथ जान-पहचान है जो मूलरूप से गांव गंगाना की रहने वाली है। सुमन ने पीड़िता को आदर्श नगर निवासी बबली से मिलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबली की चोपड़ा कॉलोनी में कपड़े की दुकान है। आरोपी महिला ने एक साल में रुपये दोगुना करने और हर छह महीने में हिसाब करने की बात कहकर झांसे में ले लिया। उसी दिन पीड़ित महिला ने सुमन व बबली के बहकावे में आकर 2.45 लाख रुपये बबली को दे दिए और अपने रजिस्टर में लिख दिए। बाद में बबली ने अपना सही नाम अंकिता बताया।
इसके बाद 11 फरवरी 2023 को एक लाख रुपये सुमन को दे दिए। पीड़िता अपने 69 लाख और रिश्तेदारों के 5.99 करोड़ रुपये आरोपी महिला को दिए। पीड़िता ने अपने आभूषण व घर पर ऋण लेकर सारे रुपये आरोपी महिलाओं को दे दिए।
छह महीने के बाद पीड़िता अपने व रिश्तेदारों के रुपयों का हिसाब करने के लिए सुमन व बबली के पास गई तो वह पहले बहाना बनाकर टालती रही। फिर 9 मार्च की शाम बबली ने चोपड़ा कॉलोनी स्थित कपड़े की दुकान पर बुलाया। पीड़ित महिला अपने साथ रिश्तेदार सुनीता, मंजीत, बबीता, अक्षय व सीना को लेकर पहुंची।
कपड़े की दुकान पर बबली व उनकी बेटी मौजूद थी। आरोपी महिला बुखार की दवा लेने का बहाना बनाकर दुकान से चली गई और करीब 20 मिनट बाद दुकान के बाहर एक गाड़ी आकर रुकी। इसमें पांच-छह युवक उतरे और उन्होंने दुकान पर कब्जा करने का मजा चखाने की बात कही। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी भी पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि उनके पास बबली की दुकान पर कब्जा करने की शिकायत आई है। यह शिकायत बबली के भाई अमित ने थाना शहर गोहाना में दी है।

इसके बाद पीड़िता ने सारी घटना पुलिस को बताई तो पुलिस ने थाने में आकर मिलने की बात कही। पुलिस ने पीड़िता कमलेश की शिकायत पर बबली, दो बेटियों अंजलि, स्वेता, अंजलि के पति ललित, बबली के भाई अमित, बबली के लड़के दीपक, सुमन व अंकुश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed