फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   6.62 crore will be spent on development of schools in Rai constituency: MLA

राई हलके के स्कूलों का 6.62 करोड़ से होगा विकास : विधायक

Sun, 22 Feb 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 22 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
6.62 crore will be spent on development of schools in Rai constituency: MLA
विधायक कृष्णा गहलावत।
सोनीपत। विधायक कृष्णा गहलावत ने बताया कि राई विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 6 करोड़ 62 लाख 28 हजार 773 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा विभिन्न गांवों के 10 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण, मरम्मत, शौचालय, चहारदीवारी और पानी की टंकियों सहित कई विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि स्वीकृत योजनाओं के तहत गांव मिमारपुर स्थित जीएमएस में तीन अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण पर 30.66 लाख रुपये खर्च होंगे। नाहरी के जीजीपीएस में पांच एसीआर व हॉल निर्माण के लिए 51.10 लाख रुपये रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बढ़मलिक के जीएमपीएस में तीन एसीआर और एक हॉल के निर्माण पर 70.49 लाख, कुंडली के जीपीएस में 35 कक्षाओं, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय और दो पानी की टंकियों के निर्माण के लिए 3 करोड़ 67 लाख 23 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जैनपुर के जीएमएस तथा मुरथल के जीपीएस में तीन-तीन कक्षाओं के निर्माण पर 30.66 लाख रुपये प्रत्येक पर व्यय होंगे। लाडपुर (छेतेहरा) के जीजीपीएस में चहारदीवारी निर्माण, भवन के जीर्णोद्धार और शौचालय निर्माण पर 22.92 लाख रुपये खर्च होेंगे।

खटकर के जीएमएस में पांच कक्षाएं, एक लड़कियों का शौचालय और एक पानी की टंकी के लिए 18.61 लाख, हलालपुर के जीपीएस में बरामदे सहित दो कमरों की मरम्मत पर 20.44 लाख रुपये, खटकर के जीपीएस में पांच कक्षाओं की मरम्मत, सीडब्ल्यूएसएन शौचालय तथा एक लड़कों के शौचालय की मरम्मत के लिए 19.50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed