फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   62nd foundation day of Kendriya Vidyalaya Sangathan celebrated with pomp

Sonipat News: धूमधाम से मनाया केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस

Thu, 19 Dec 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Dec 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
62nd foundation day of Kendriya Vidyalaya Sangathan celebrated with pomp
फोटो 25- सोनीपत के गांव खेवड़ा के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल केंद्र स्थित विद्यालय में स्थापना दि
सोनीपत। गांव खेवड़ा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल केंद्र के विद्यालय में संगठन का 62वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य विजेश कुमार, कार्यक्रम संयोजक शैली मड़िया व श्री हरि दर्शन के मार्गदर्शन में समारोह का आयोजन किया गया। छात्रों ने गीत भारत का स्वर्णिम गौरव केंद्रीय विद्यालय लाएगा की प्रस्तुति से शुभारंभ किया। प्राचार्य विजेश ने बताया कि कक्षा आठवीं के छात्र आयुष ने कविता पाठ प्रस्तुत किया। हरियाणवी गीत देशा में देश भारत, भारत में हरियाणा पर कक्षा आठवीं की छात्रा तमन्ना, तपस्या, साक्षी व नौवीं की छात्रा हर्षिता दूहन ने शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। प्राथमिक विभाग के बच्चों ने बड़े ही शानदार प्रदर्शन से मैदान में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) 2024 का निर्माण किया। शिक्षक ओंकार ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के इतिहास, उद्देश्य व विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। केवीएस की स्थापना पर प्रकाश डाला व विद्यार्थियों को नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में बागवानी ब्यूटीशियन, मिट्टी से बर्तन, इलेक्ट्रिकल गैजेट रिपेयर, खिलौना व मुखौटा। उक्त कौशल को सीखने में संसाधन व्यक्ति दुष्यंत सिंह, सोनू अंतिल, सीमा, कविता रानी व गुलाब, जितेंद्र तोमर, रश्मि, अमिता राणा, दीपक, प्रवीन, सीमा, सपना खत्री, सुमन, पूनम, अजय मलिक, रंजना रानी, सोनम व प्रीति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed