फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शहीदों को श्रद्धांजलि देकर स्थगित की शहीद संदेश पदयात्रा

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर स्थगित की शहीद संदेश पदयात्रा

Fri, 01 Mar 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देकर स्थगित की शहीद संदेश पदयात्रा
शहीदों को श्रद्धांजलि देकर स्थगित की शहीद संदेश पदयात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। हिसार से शुरू की गई शहीद संदेश पदयात्रा वीरवार को शहर के शहीद स्मारक जागृति स्थल पर पहुंची, जहां पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं देश के हालात को देखते हुए पदयात्रा स्थगित कर दी गई। पदयात्रा की अगुवाई करने वाले संदीप भारती ने कहा कि इन हालात में आंदोलन ठीक नहीं है।

अर्द्धसैनिक बल के जवानों को शहीद का दर्जा देने, सेवानिवृत्ति पर अर्द्धसैनिक बलों व पुलिस कर्मियों की पुरानी पेंशन को बहाल करने के साथ ही कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की मांग करते हुए 22 फरवरी को हिसार से शहीद संदेश पदयात्रा शुरू की गई थी। यह पदयात्रा दिल्ली में पीएम आवास पर पहुंचने के बाद भूख हड़ताल शुरू करनी थी। शहीद पदयात्रा की अगुवाई करने वाले संदीप भारती ने बताया कि शहीद स्मारक स्थल पर पुलवामा के शहीदों को नमन करते हुए देश की सीमा पर बने हालातों के मद्देनजर पदयात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने साथ ही अन्य युवाओं की ओर से दिए गए पत्रों को एसडीएम स्वेता सुहाग के माध्यम से पीएम व राष्ट्रपति को भेजा, जिसमें देश की रक्षा के लिए भारतीय रिजर्व आर्मी में शामिल करने की मांग की गई। जिससे युद्ध की स्थित में वह अपनी सेना के काम आ सके। उन्होंने कहा कि उनकी मांग खत्म नहीं हुई है और देश के हालात ठीक होने पर दोबारा से शहीद स्मारक जागृति स्थल से दिल्ली के लिए पदयात्रा की शुरूआत होगी। इस दौरान दिनेश खैरमपुर, अशोक बाम, सौरभ ढांडा, हरिकेश ढांडा, जितेंद्र क्रांति, अंकित गिरावड, पवन, विक्रम, सोनू, मंदीप, विकेश, नितिश मटिंडू, नीटू रोहणा, धर्मेंद्र, मनीष, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed