{"_id":"5be9d41fbdec226985592ab1","slug":"61542050847-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब फसल की समस्या लेकर सीएम से मिलने जा रहे किसानों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब फसल की समस्या लेकर सीएम से मिलने जा रहे किसानों को हिरासत में लिया
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब फसल की समस्या लेकर सीएम से मिलने जा रहे किसानों को हिरासत में लिया
-किसानों का आरोप सीएम के जाने के बाद छोड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। कुंडली क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या के चलते फसल खराब होने का आरोप लगाकर कई दिन से धरना दे रहे किसानों ने सीएम से मिलने का प्रयास किया। किसानों का आरोप है कि राई के पास से हिरासत में ले लिया गया। सीएम के जाने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया।
विदित रहे कि गांव नाथूपुर, सबौली, प्रीतमपुरा व बारोटा के किसानों की सब्जी की फसल अचानक खराब हो गई थी। किसानों का आरोप था कि क्षेत्र में फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषण के चलते उनकी फसल खराब हुई है। किसान कई दिन से इसे लेकर धरना दे रहे हैं। वह कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी अपनी समस्या उठा चुके हैं। जिसे लेकर बागवानी विभाग ने सैंपल लेकर जांच को भेज रखे हैं। उसके बावजूद किसान कई दिन से धरना दे रहे हैं। उनके धरने को कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी व भाकियू भी समर्थन दे चुकी है।
सोमवार को सीएम के आने की सूचना के बाद किसानों ने सीएम से मिलने की कोशिश की। किसानों का आरोप है कि इससे पहले ही उन्हें राई के पास से हिरासत में ले लिया गया। बाद में उन्हें छोड़ा गया।