फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने पर अनशन पर बैठे नगर पालिका के उपाध्यक्ष

शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने पर अनशन पर बैठे नगर पालिका के उपाध्यक्ष

Fri, 02 Nov 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने पर अनशन पर बैठे नगर पालिका के उपाध्यक्ष
शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने पर अनशन पर बैठे नपा के उपाध्यक्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। नगर पालिका के कई कार्यों में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर वीरवार को नपा उपाध्यक्ष सुनील लंबू ने शिव पार्क में अनशन शुरू किया। उनका आरोप है कि गड़बड़ियों की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारी आश्वासन तो देते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने तक अनशन जारी रहेगा।

नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनील लंबू का कहना है कि उन्होंने आरटीआई के माध्यम से वार्ड 13 में रखवाए गए बैंचों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी थी। आरटीआई के अनुसार वार्ड में कम बैंच रखे गए, जबकि भुगतान ज्यादा बैंचों का किया गया। जैन गली के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग होने की शिकायत एसडीएम को दी, उसके बाद भी ठेकेदार का बिल पास कर दिया गया। बिना टेंडर लगाए पीली पट्टी लगाने का काम कराया गया और गड़बड़ी करते हुए ठेकेदार की पेमेंट कर दी। डिपो संचालक के खिलाफ शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद ने नपा उपाध्यक्ष की मोहर प्रयोग की, जिसमें शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कार्रवाई होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed