फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने की जमकर खरीददारी

करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने की जमकर खरीददारी

Sat, 27 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने की जमकर खरीददारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। शहर में करवा चौथ पर्व को लेकर दिनभर बाजारों में महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने बाजार में जमकर खरीददारी की। मेहंदी लगवाने के लिए भी बाजारों में महिलाओं की होड़ लगी रही। साथ ही बाजारों में रखे करवे सभी के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। महिलाओं ने बाजार में करवों के साथ ही चूड़ियों व अन्य श्रृंगार के सामान की भी खरीददारी की। बाजार में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।
करवा चौथ पर्व से एक दिन पहले सुबह से ही बाजारों में रौनक बनी हुई थी। महिलाओं की भीड़ सुबह से दुकानों पर लगना शुरू हो गई थी। महिलाओं ने पर्व के सामान की जमकर खरीददारी की। इतना ही नहीं पर्व को लेकर हाथों में मेहंदी लगाने को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह था। बाजारों में हर तरफ महिलाएं ही महिलाएं नजर आ रही थी। इसके साथ ही महिलाओं ने रंगीन करवों की खरीददारी की। वहीं कई महिलाओं ने शक्कर के बने करवे खरीदे। आधुनिकता में लिपटी महिलाओं ने पर्व को मनाने के लिए सजी हुई थालियों की खरीददारी की। इसके साथ ही महिलाओं ने फिल्मों व टीवी सीरियलों की तर्ज पर चांद व पति के दर्शन के लिए छलनी भी खरीदी। बाजारों में दुपहिया वाहन निकलने तक की जगह नहीं थी।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किए व्यापक प्रबंध
करवा चौथ पर्व को लेकर जहां शहर की व्यस्ततम मार्केट कच्चे क्वार्टर में महिलाओं व लोगों की भारी भीड़ थी, वहीं पुलिस ने भी व्यापक प्रबंध कर रखे थे। किसी प्रकार की अनहोनी घटना को रोकने के लिए सिविल लाइन थाना प्रभारी राव वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में दर्जन भर महिला व पुरुष पुलिस कर्मी मार्केट में जगह-जगह तैनात थे। इस दौरान पुलिस टीम ने मार्केट में अतिक्रमण पर भी विशेष नजर रखी। चेन स्नेचिंग व महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार के अभद्र व्यवहार को रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। इतना ही नहीं मार्केट में वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया, ताकि कोई भीड़ का फायदा उठाकर कोई आपराधिक वारदात अंजाम न दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेशियल करवाने पर मेहंदी फ्री
करवा चौथ पर्व पर कई ब्यूटी पार्लर वालों ने महिलाओं के लिए विशेष पैकेज दे रखे थे। जिसमें फेशियल करवाने के लिए पहुंच रही महिला को मेहंदी फ्री में लगाने का पैकेज था। साथ ही बाजारों में भी 150 रुपये में एक हाथ पर लगाई जाने वाली मेहंदी सौ रुपये में लगाई जा रही थी।

दिखा आधुनिकता की चकाचौंध का असर
करवा चौथ पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए महिलाओं ने तैयारियां पूरी कर ली है। पर्व पर महिलाएं पूरा दिन व्रत रखकर पूजा-अर्चना करती है और भगवान से अपने पति की लंबी उम्र व स्वास्थ्य की कामना करती है। कुछ महिलाएं जहां इस पर्व को पारंपरिक रूप से मनाती है वहीं कुछ महिलाओं ने इस दिन के लिए अलग से विशेष तैयारियां भी की है। आधुनिकता का रंग करवा चौथ पर्व पर भी खूब चढ़कर बोल रहा है। आधुनिक परिवेश की कई महिलाएं इस पर्व पर श्रृंगार में ही हजारों रुपये खर्च कर देती है। हालांकि कई महिलाएं इस पर्व को सादगी से भी मनाती है। खासकर पहली बार करवा चौथ पर्व मनाने वाली महिलाओं में इस पर्व का क्रेज कुछ अधिक ही दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed