{"_id":"5ba545ba867a55019f2c8fa1","slug":"61537557946-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में नहाने गया किशोर डूबा, सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में नहाने गया किशोर डूबा, सुराग नहीं
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना में नहाने गया किशोर डूबा, नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/ राई। गांव जगदीशपुर के पास यमुना घाट पर नहाने गया एक किशोर यमुना के तेज बहाव में बह गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। बाद में साथियों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस व प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना पाकर राई थाना पुलिस तथा प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की, लेकिन रात तक भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
गांव जगदीशपुर का रहने वाला टिंकू (14) अपने दोस्त आशु व एक अन्य के साथ यमुना नदी के घाट पर नहाने के लिए गया था। तीनों साथ जब यमुना में नहा रहे थे, तो वह तेज बहाव में डूबने लगे। इसमें आशु व एक अन्य जैसे-तैसे बाहर निकल आए और टिंकू तेज बहाव में फंस गया। दोनों ने अपने साथी को भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन बाहर नहीं निकाल सके। टिंकू पानी में डूब गया। इसके बाद दोनों साथियों ने हादसे की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना पाते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की। इसी बीच सूचना पाकर राई थाना पुलिस तथा प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा। टीम के साथ पहुंचे गोताखोरों ने किशोर की तलाश शुरू की। लेकिन रात तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस का कहना है कि सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा। हालांकि टीम ने मोटर बोट की मदद से काफी अंदर तक जाकर किशोर की खोज की पर कहीं सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी राई कुलदीप देशवाल का कहना है कि टीम सुबह फिर से अभियान चलाएगी। उम्मीद है कि जल्द ही किशोर का पता लगा लिया जाएगा।