फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कई माह से पेंशन नहीं मिलने पर पेंशनधारकों ने प्रदर्शन किया

कई माह से पेंशन नहीं मिलने पर पेंशनधारकों ने प्रदर्शन किया

Thu, 20 Sep 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
कई माह से पेंशन नहीं मिलने पर पेंशनधारकों ने प्रदर्शन किया
कई माह से पेंशन नहीं मिलने पर पेंशनधारकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। गांव भाखरपुर के बुढ़ापा, विधवा व दिव्यांग पेंशन नहीं मिलने से परेशान पेंशनधारकों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम से जल्द पेंशन दिलाने की गुहार लगाई। गांव भाखरपुर के दर्जनों बुजुर्ग महिला व पुरुष बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

ग्रामीण दीवानचंद, बसंत, रोशनी देवी, सुंदरी बाई, गुड्डी देवी, संतोष व कमली ने बताया कि पिछले तीन माह से उन्हें पेंशन नही मिल रही है। गांव में पेंशन वितरण करने के लिए एक कंपनी के कर्मचारी आते है, जो कभी दो महीने व कभी तीन महीने में आते है। कुछ ही लोगों को पेंशन देकर चले जाते है। उन्होंने कंपनी के लोगों पर पेंशन ऐंठने की आशंका भी जताई। उन्होंने बैंक से पेंशन दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी रुकी हुई पेंशन भी जल्द दिला दी जाए। जिस पर एसडीएम सुरेंद्रपाल ने उन्हें जल्द पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम सुरेंद्रपाल का कहना है कि संबंधित विभाग को पेंशन देने के निर्देश दिए है, जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed