फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Traders will have to update their sugar stock on the portal.

Sonipat News: व्यापारियों को पोर्टल अपडेट करना होगा चीनी का स्टॉक

Tue, 25 Aug 2026 05:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Aug 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Traders will have to update their sugar stock on the portal.
खाद्य आपूर्ति विभाग की जांच टीमाें ने 4 दिन में खंगाले 20 से ज्यादा गोदाम
विज्ञापन

चीनी की कालाबाजारी व जमाखोरी पर नजर रखने के लिए गठित की गई हैं पांच टीमें
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। बाजार में चीनी के अचानक बढ़ते भावों ने ग्राहक, विक्रेता, शासन व प्रशासन सभी की चिंता बढ़ा दी है। आम आदमी को चीनी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने पोर्टल शुरू किया है। इस पर व्यापारियों को अपने पास मौजूदा चीनी का स्टॉक अपडेट करना होगा। जांच में चीनी के स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिले में पांच टीमें गठित की गई हैं।
त्योहार पर चीनी का भाव मिठाइयों का स्वाद फीका कर सकता है। चीनी की मांग व सप्लाई का संतुलन गड़बड़ाने से पहले सरकार ने बाजार में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ इसकी कालाबाजारी व जमाखोरी पर अंकुश लगाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इसी कड़ी में सरकार ने अपने पोर्टल पर हर व्यापारी से उपलब्ध चीनी के स्टॉक दर्ज करने की व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन

इससे उपलब्ध चीनी पर सरकार की नजर रहेगी। साथ ही गोदामों में चीनी की जमाखोरी या कालाबाजारी पर रोक के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग भी नजरें बनाए हुए है। इसके लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें पिछले चार दिनों से लगातार गोदामों में जांच पड़ताल कर रही हैं। अब तक यह टीमें 20 से गोदामों में जांच कर चुकी है। फिलहाल कहीं बड़ी मात्रा में चीनी का स्टॉक नहीं मिला है। टीम की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

चीनी बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कहीं किसी तरह की दिक्कत नहीं है। दाम में अचानक कुछ तेजी आई है। यह भी अस्थायी है। कालाबाजारी या जमाखोरी की स्थिति नहीं है।-संजय सिंगला, जिला प्रधान, जिला व्यापार मंडल।


वर्जन
जिले में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। चीनी की बढ़ी कीमतों को लेकर घबराने की जरूर नहीं है। चीनी की उपलब्धता व बिक्री पर नजर रखी जा रही है। विभाग की पांच टीमें लगातार गोदामों पर छानबीन कर रही हैं। - राजेश्वर मुदगिल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed