फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   स्कूल खुला मिला तो एनओसी निरस्त होगी, वहां के बीईओ भी नपेंगे

स्कूल खुला मिला तो एनओसी निरस्त होगी, वहां के बीईओ भी नपेंगे

Fri, 29 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
स्कूल खुला मिला तो एनओसी निरस्त होगी, वहां के बीईओ भी नपेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। सरकार की ओर से घोषित छुट्टी के बावजूद भी स्कूल खोलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर दी गई है। ऐसे स्कूलों को शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा तो उनकी एनओसी निरस्त करने की कार्रवाई करने के लिए सरकार को लिखा जाएगा। यह कार्रवाई केवल स्कूलों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जिस जगह पर स्कूल खुला होगा। वहां के बीईओ की भी जवाबदेही होगी और उनपर भी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के छुट्टी के आदेशों के बावजूद स्कूल खोलने का मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने पर अधिकारी हरकत में आए है। इसके बाद डीईओ ने सभी बीईओ को जांच करके सख्ती बरतने के आदेश दिए है।
सर्दी को देखते हुए सरकार ने प्राइवेट व सरकारी स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए हुए है। लेकिन प्राइवेट स्कूलों में सरकार के इस आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। स्कूल खुले होने के कारण बच्चे सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचते हैं। अमर उजाला ने वीरवार को सरकार के आदेश के बावजूद खुले हुए स्कूलों की ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशित की तो कुछ स्कूलों पर उसका असर दिखाई दिया और स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई। वहीं शहर के कई स्कूल अभी तक सरकार के आदेश नहीं मान रहे हैं। अमर उजाला में रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद सरकार के आदेशों को स ती से लागू कराने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी जाग गए हैं। इसको लेकर ही डीईओ सुमन नैन ने डिप्टी डीईओ के साथ ही सभी बीईओ को आदेश जारी किए है। जिसमें कहा गया है कि सभी अधिकारी अपने स्तर पर स्कूलों की जांच करें और किसी भी जगह स्कूल खुला मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। स्कूल को शो कॉज नोटिस जारी करने के साथ ही सरकार से उनकी एनओसी निरस्त करने की कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाए। इसके साथ ही सभी बीईओ को चेतावनी दी गई है कि अगर उनके क्षेत्र में कोई स्कूल खुला मिलता है और उनकी ओर से कार्रवाई नहीं की जाती है तो ऐसे में बीईओ के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए आम आदमी भी स्कूल खुला मिलने पर उसका फोटो सीधे डीईओ को भेज सकते है। उसके बाद स्कूल व बीईओ दोनों पर कार्रवाई होगी। डीईओ के इस आदेश से शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


छुट्टियों में रख दिए प्री बोर्ड एग्जाम
प्राइवेट स्कूलों में किस तरह सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि स्कूल खोले ही नहीं जा रहे, बल्कि कई स्कूलों में इस बीच ही प्री बोर्ड एग्जाम रख दिए गए है। सेक्टर 14 स्थित एक स्कूल में शुक्रवार से प्री बोर्ड एग्जाम के लिए छात्रों को बुलाया गया है, लेकिन अब मामला डीईओ के संज्ञान में आया है। जिस पर डीईओ ने साफ कहा है कि अगर प्री बोर्ड एग्जाम के लिए स्कूल शुक्रवार को खोला गया तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना ड्रेस के बच्चों को बुला रहे स्कूल
सरकार की कार्रवाई से बचने के लिए स्कूलों ने नया फंडा अपनाया है। वह बच्चों को बिना ड्रेस के स्कूल में बुला रहे है, जिससे यह पता नहीं लग सके कि बच्चे किस स्कूल में जा रहे हैं। ऐसे स्कूलों का अधिकारी पता कर रहे है और शुक्रवार के दिन भी स्कूल खोले गए तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।


सरकार की ओर से छुट्टी घोषित करने के बाद ही मैंने सभी स्कूलों के लिए पत्र जारी कर दिया था कि कोई भी स्कूल नहीं खोला जाएगा। लेकिन अमर उजाला में 15 स्कूल खुले मिलने की खबर छपी है। उसको देखते हुए डायरेक्टर व डीसी दोनों ने फोन पर आदेश दिए हैं कि कोई भी स्कूल खुलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसको देखते हुए ही ऐसे स्कूलों को शोकॉज नोटिस जारी करने के साथ ही एनओसी निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जिस जगह पर स्कूल खुला होगा तो वहां के बीईओ पर भी कार्रवाई होगी।
- सुमन नैन, डीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed