फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   लोगों को रास नहीं आ रही सौभाग्य स्कीम, 200 रुपये में कनेक्शन लेने नहीं पहुंचा एक भी आवेदक

लोगों को रास नहीं आ रही सौभाग्य स्कीम, 200 रुपये में कनेक्शन लेने नहीं पहुंचा एक भी आवेदक

Tue, 26 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
लोगों को रास नहीं आ रही सौभाग्य स्कीम, 200 रुपये में कनेक्शन लेने नहीं पहुंचा एक भी आवेदक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। बिजली निगम की ओर से शुरू की गई सौभाग्य स्कीम ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को रास नहीं आ रही। एक माह पहले ही इस स्कीम को निगम की ओर से लागू किया गया था। नई योजना के तहत 200 रुपये का कनेक्शन होने के बावजूद अभी तक बिजली ऑफिस में एक भी आवदेक नहीं पहुंचा। इस स्कीम की शुरूआत करने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों को लोगों के आने का इंतजार करना पड़ रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई सौभाग्य (सहज बिजली हर घर योजना) को बिजली निगम की ओर से पिछले माह नवंबर में लागू किया गया था। इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य हर घर तक बिजली पहुंचाना है। सरकार की योजना है कि सौभाग्य स्कीम के तहत ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को 200 रुपये में दो किलोवाट का बिजली कनेक्शन दिया जाए। शेष राशि को बिजली बिल के साथ छह किस्तों में वसूला जाए। योजना को लागू हुए एक माह हो गया है, लेकिन निगम की ओर से अभी तक जरूरतमंद लोगों को कनेक्शन देने की शुरूआत करने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सब डिविजनल स्तर पर लगे कैंप, नहीं मिला आवेदक
सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शनों को जारी करने के लिए बिजली निगम की ओर से सब डिविजनल स्तर पर गांवों में स्पेशल शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में बिजली बिलों को ठीक कराने के लिए लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन कनेक्शन लेने कोई आवेदक नहीं आया। शिविरों में भी अधिकारियों को कनेक्शन जारी करने के लिए आवेदकों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह भरी जानी है किस्त
बिजली निगम की ओर से ग्रामीण इलाके के जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू की गई योजना के तहत आसान किस्तों में जमानत राशि जमा कराने का प्रावधान किया गया। घरेलू कनेक्शन के लिए निगम की तरफ से दो हजार रुपये जमानत राशि ली जाती है। कनेक्शन जारी करते वक्त 200 रुपये उपभोक्ता से लिए जाएंगे। बाकी 1800 रुपये आसान किस्तों में लिए जाएंगे।


बिजली निगम की ओर से एक माह पहले सौभाग्य स्कीम को लागू किया गया था, अभी तक स्कीम में कोई भी आवेदक कनेक्शन लेने नहीं पहुंचा। इस कनेक्शन की जमानत राशि को किश्तों में चुकाया जा सकता है।
एसएन शर्मा, एसई बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed