{"_id":"5994931e4f1c1bbc1c8b45e8","slug":"61502909214-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताडना के तीन मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रताडना के तीन मामले दर्ज
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। पुलिस ने दहेज के लिए महिलाओं को प्रताड़ित करने के तीन अलग-अलग मामलों में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों ही मामलों में आरोपी पक्ष ने विवाह के बाद कम दहेज देने के लिए प्रताड़ित किया और रुपयों की मांग की है।
पहले मामले में राजलूगढ़ी निवासी मीनू ने शिकायत में बताया कि विवाह के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित व मारना भी शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुसराल पक्ष के लोगों ने उसे कई बार जान से भी मारने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़ित मीनू की शिकायत पर पति रविंद्र, जेठ नरेंद्र, सुरेंद्र, जेठानी नीलम व ननद सरिता सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में गांव पांची जाटान निवासी मीनाक्षी ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके सुसराल पक्ष ने उसे मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। उसकी सास व ननद घर का सामान चोरी कर इलजाम उस पर लगा देती। आरोप है कि मीनाक्षी की सास ने उससे छह लाख रुपये की भी मांग की। पुलिस ने मीनाक्षी की शिकायत पर पति पवन, ननद सुमित्रा, सास संतोष देवी व ससुर ईश्वर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में सांदल खुर्द निवासी संगीता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में करनाल के गांव कोहंड निवासी राजू से हुई थी। लेकिन वह शादी के लगभग चार वर्ष बाद अपनी सुसराल गई। जहां सुसराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसके साथ-साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। संगीता का कहना है कि उसके पति, सास व ससुर ने उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति राजू, ससुर हवासिंह व सास बाला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।