{"_id":"694c41956be721d4090ccccd","slug":"600-kg-of-chutney-and-arrowroot-destroyed-from-an-unlicensed-factory-sonipat-news-c-197-1-snp1001-147220-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिना लाइसेंस चल रही फैक्टरी की 600 किलो चटनी और अरारोट किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिना लाइसेंस चल रही फैक्टरी की 600 किलो चटनी और अरारोट किया नष्ट
Thu, 25 Dec 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र फिरोजपुर बांगर स्थित एक फैक्टरी में बरामद की गई चटनी। संवा
खरखौदा। फिरोजपुर बांगर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चटनी बनाने वाली फैक्टरी पर छापा डाला। टीम ने चटनी के नमूने भरकर प्रयोगशाला भेजने के साथ 600 किलोग्राम चटनी और अरारोट को नष्ट कराया।
उड़नदस्ता के इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह, एएसआई राजेश व जितेंद्र तथा एफएसओ डॉ. बीरेंद्र ने फैक्टरी पहुंचकर संचालक से यूनिट चलाने का लाइसेंस मांगा तो वह वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर टीम ने फैक्टरी मालिक को नोटिस जारी करते हुए बिना लाइसेंस यूनिट चलाने और ग्रैप-4 लागू होने के बावजूद बॉयलर चलाने पर जवाब तलब किया है।
पूर्व जांच में सामने आई थी अनियमितता
सप्ताह भर पहले भी सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम ने एसडीएम डॉ. निर्मल नागर के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र फिरोजपुर बांगर में निरीक्षण किया था। उस दौरान प्रदूषण फैलाने वाली कई इकाइयों को नोटिस जारी किए गए थे। कुछ को बंद भी कराया गया था। इस दौरान चटनी बनाने वाली फैक्टरी भी जांच के दायरे में आई थी। जांच में सामने आया था कि फैक्टरी में बिना टमाटर के अन्य सामग्री मिलाकर चटनी तैयार की जा रही थी। एसडीएम डॉ. निर्मल नागर ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
मौके पर नष्ट कराया गया अवैध खाद्य पदार्थ
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने लोडर मंगवाकर गड्ढा खुदवाया और वहां बरामद चटनी व अरारोट को डालकर पूरी तरह नष्ट करा दिया। एफएसओ डॉ.बीरेंद्र ने बताया कि लिए गए सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद फैक्टरी संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।