फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   600 hundred new buses included

‘रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 600 नई बसें’

Thu, 24 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 24 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
600 hundred new buses included
परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि जल्द ही रोडवेज के बेड़े में 600 नई बसें शामिल होंगी। बसें सुचारु ढंग से चल सकें इसके लिए विभाग में चालकों और वर्कशापों में तकनीकी स्टाफ की भी भर्ती होगी। पंवार बृहस्पतिवार शाम शहर में महावीर चौक में अग्रवाल सभा के सचिव विकास जैन के कार्यालय में उनके साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

कृष्ण पंवार ने कहा कि पूर्व में रही कांग्रेस सरकार ने आनन-फानन में नई बसें खरीदी थी। विभाग में परिचालकों की कमी है। इसी के चलते लगभग 400 बसें यार्डों में खड़ी हुई हैं। पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार परिवहन बेड़े में नई 600 बसें जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि चालकों व वर्कशाप के तकनीकी स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुछ समय बाद स्टाफ की कमी भी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर यातायात सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नई योजना शुरू की जा रही है। इस योजना में प्राइवेट बसें होंगी। बस पर चालक मालिक का होगा और परिचालक सरकार का। उन्होंने कहा कि योजना शुरू होने पर अगर कोई मालिक तीन माह में अपनी बस नहीं चला पाएगा तो उसका परमिट रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार छात्राओं के लिए भी अलग से बसें चलाने की योजना पर विचार कर रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष रामकुमार मित्तल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. योगेश अलमादी, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, देवेंद्र, महेंद्र चिड़ाना, रवींद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री पर भी साधा निशाना
परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा भाजपा से सवा साल के कार्यकाल में हुए कामों का हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजनाएं बनाई गई हैं उन पर काम भी चल रहा है। आने वाले समय में परिणाम भी सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed