फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   60 handicapped students got themselves examined

Sonipat News: 60 दिव्यांग विद्यार्थियों ने कराई जांच

Thu, 31 Jul 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 31 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
60 handicapped students got themselves examined
फोटो 26: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में लगाए गए दिव्यांग चिकित्सा मूल्यांकन शिविर में दिव्यांग बच
सोनीपत। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में जिला नागरिक अस्पताल में लगाए गए दिव्यांग चिकित्सा मूल्यांकन शिविर में बुधवार को गोहाना व खरखौदा खंड के 60 दिव्यांग विद्यार्थियों की जांच की गई।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. अतर सिंह ने कहा कि जल्द ही विद्यार्थियों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी कर दिए जाएंगे, जिससे वह सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

सभी दिव्यांग विद्यार्थियों को उनके विशेष शिक्षक व माता-पिता शिविर में सुरक्षित लेकर पहुंचे। मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांग विद्यार्थियों की जांच की। टीम में डॉ. विपिन दलाल, डॉ. प्रदीप लाकड़ा, डॉ. राकेश फोगाट, डॉ. संदीप आंतिल, डॉ. विकास चहल, डॉ. शैलेंद्र राणा, डॉ. सुमन हुड्डा शामिल रहे। चिकित्सकों ने विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से संबंधित विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के नोडल अधिकारी सहायक परियोजना संयोजक डॉ अतर सिंह ने बताया कि शिविर में राजकीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे प्री प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के दिव्यांग विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. सुमन हुड्डा ने मानसिक रूप से कमजोर बच्चों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed