{"_id":"624f1c26519e7f25113ccac1","slug":"6-copycats-caught-in-the-12th-class-geography-paper-sonipat-news-rtk6432658122","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं कक्षा के भूगोल विषय के पेपर में पकड़े 6 नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं कक्षा के भूगोल विषय के पेपर में पकड़े 6 नकलची
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े युवा। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वीरवार को 12वीं कक्षा के भूगोल विषय के पेपर में भी उड़नदस्तों ने 6 नकलची पकड़े। नकल रोकने के लिए डीसी फ्लाइंग, डीईओ फ्लाइंग, एसडीएम फ्लाइंग, बोर्ड फ्लाइंग ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों में भी सख्ती देखने के लिए मिली। पुलिस भी पहले के मुकाबले सख्त नजर आई। परीक्षा केंद्रों में बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर भी कई पुलिस कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था।
जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा संचालित करवाने के लिए 400 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक चले पेपर के दौरान बाहरी तत्व पर्चियां पहुंचाने का भरसक प्रयास करते रहे। पुलिस से नजरें बचाकर पर्चियां डालने के लिए रास्ते तलाशते रहे, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते पर्चियां डालने में कामयाब नहीं हुए। हालांकि पुलिस के राउंड पर जाने के दौरान खिड़कियों के सहारे पर्चियां फेंकते रहे। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल पर पूरी तरह अंकुश लगाया गया है।
पूर्ण पारदर्शिता के साथ करवाएं बोर्ड परीक्षाएं : एसडीएम
गोहाना। हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने के लिए एसडीएम आशीष कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। वीरवार को 12वीं कक्षा के भूगोल विषय के पेपर में एसडीएम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित कई विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने ड्यूटी देने वाले शिक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए कोई छात्र नकल करता पाया जाता है तो तुरंत उसकी यूएमसी बनाई जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी परीक्षा केंद्रों बाहरी हस्तक्षेप रोकने के निर्देश दिए। अगर कोई बाहरी दखल देने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

परीक्षा केंद्र के बाहर दीवार के ऊपर से अंदर की गतिविधियां देखता युवक। संवाद- फोटो : Sonipat
विज्ञापन