फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   56 teams showcased their talent at the block-level cultural festival.

Sonipat News: खंडस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में 56 टीमों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 23 Jul 2026 09:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Jul 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
56 teams showcased their talent at the block-level cultural festival.
फोटो : सोनीपत के पीएमश्री राजकीय स्कूल खरखौदा में खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के दौरान सांस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन वीरवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य निर्मल धनेरवाल की अध्यक्षता में किया गया। जिसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने किया।
इस दौरान सम्मानित अतिथि के रूप में डीईईओ रचना बाना, विशेष अतिथि के रूप में डाइट बीसवां मील प्राचार्य सुजाता खत्री ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खंड के स्कूलों से आई 56 टीमों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी व नाटक जैसी प्रस्तुतियों से अपनी सांस्कृतिक छटा बिखेरी।
विज्ञापन

मंच संचालन खंड कोआर्डिनेटर किरण डारोलिया ने किया। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा कि शिक्षा के साथ ही हमें अपने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़कर रखना जरूरी है। इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम इसमें बहुत बेहतर भूमिका अदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज मुझे इस मंच के माध्यम से यह कहते हुए भी खुशी हो रही है कि जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व करने वाली टीम खरखौदा खंड से है, वह खुद, डीईईओ रचना बाना व डाइट बीसवां मील प्राचार्य सुजाता खत्री खरखौदा बीईओ रह चुकी हैं।
विजेताओं को उनकी इनाम राशि स्कूल खातों में भेजी जाएगी। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी सरिता खनगवाल, रवींद्र राणा, डीपीसी कृष्णा खत्री, सुनीता ढुल, बीईओ प्रदीप राठी, मनोज कुमार, पूनम, छवि आदि मौजूद रहे।


ये रहे विजेता

कक्षा वर्ग 5 से 8 में समूह नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा ने प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिधलान ने द्वितीय स्थान हासिल किया। एकल नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडोरी ने द्वितीय व राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेहरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। रागिनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडोरा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना ने द्वितीय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा ने तृतीय स्थान हासिल किया। नाटक में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरमाना ने द्वितीय व राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला खरखौदा ने तृतीय स्थान हासिल किया।



कक्षा 9 से 12 का परिणाम
समूह नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिधलान ने प्रथम व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। एकल नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटोला ने द्वितीय व पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा ने तृतीय स्थान हासिल किया। रागिनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा ने द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडोरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, नाटक में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना कलां ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा ने द्वितीय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

फोटो : सोनीपत के पीएमश्री राजकीय स्कूल खरखौदा में खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के दौरान सांस्कृत

फोटो : सोनीपत के पीएमश्री राजकीय स्कूल खरखौदा में खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के दौरान सांस्कृत

फोटो : सोनीपत के पीएमश्री राजकीय स्कूल खरखौदा में खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के दौरान सांस्कृत

फोटो : सोनीपत के पीएमश्री राजकीय स्कूल खरखौदा में खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के दौरान सांस्कृत

फोटो : सोनीपत के पीएमश्री राजकीय स्कूल खरखौदा में खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के दौरान सांस्कृत

फोटो : सोनीपत के पीएमश्री राजकीय स्कूल खरखौदा में खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के दौरान सांस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed