{"_id":"6a048a527bc76b98c409bbf4","slug":"54786-votes-are-my-real-capital-i-will-always-stand-with-the-people-in-their-joys-and-sorrows-kamal-sonipat-news-c-197-1-snp1003-153910-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"54,786 वोट मेरी असली पूंजी, जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा : कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54,786 वोट मेरी असली पूंजी, जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा : कमल
Wed, 13 May 2026 07:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 13 May 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो : कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी कमल दिवान।
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी कमल दिवान ने शहर की जनता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने मतदाताओं की ओर से उन पर जताए गए अटूट विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया।
उन्होंने कहा कि शहर के 54,786 मतदाताओं ने जो प्यार और समर्थन उन्हें दिया है वह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। कमल दिवान ने कहा कि वह हार से निराश होकर बैठने वाले नहीं हैं। उनका राजनीति में आने का एकमात्र लक्ष्य जनसेवा है। पद रहे न रहे वह हमेशा की तरह जनता के बीच रहकर उनके हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
शहरवासियों के लिए घर के दरवाजे पहले की तरह 24 घंटे खुले हैं। सफाई, सड़क, पानी, सुरक्षा जैसे मुद्दों पर वह प्रशासन और नगर निगम को चैन से बैठने नहीं देंगे। परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कमल दिवान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। वह जनादेश का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
उन्हांने विजेता प्रत्याशी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह शहर की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने दोहराया कि सोनीपत की गलियों और वार्डों की समस्याओं को लेकर उनका संघर्ष और सेवा भाव निरंतर जारी रहेगा।