फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   53000 rupees from atm account by changing atm card

बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 53000 रुपये

Tue, 21 Jan 2020 09:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
53000 rupees from atm account by changing  atm  card
53000 rupees from atm account by changing atm card
सोनीपत। शहर के रेलवे रोड के रहने वाले बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 53 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग बस स्टैंड के पास स्थित एटीएम पर पैसे निकालने आया था। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रेलवे रोड के रहने वाले यशपाल ने गीता भवन चौकी पुलिस को बताया कि वह सोमवार को पौने 12 बजे रुपये निकालने के लिए बस स्टैंड के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर गए थे। जब वह रुपये निकालने का प्रयास कर रहे थे तो वहां पर एक युवक भी था। जब वह रुपये निकालने लगे तो एटीएम से अचानक अजीब सी आवाज आने लगी। इस पर युवक ने ट्रांजेक्शन को बंद करने को कहा। इसके बाद युवक ने उसे झांसे में लेकर उसका एटीएम कार्ड ले लिया और बदलकर दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया। इसके बाद उनके खाते से 53 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम अब युवक का पता लगा रही है। इसके लिए सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

---
बुजुर्ग ने एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 53 हजार रुपये निकालने की शिकायत दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द उसका पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीकृष्ण, चौकी प्रभारी, गीता भवन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed