फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   51st National Children's Science Exhibition-2024 inaugurated in Sonipat

Sonipat: 51वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2024 का हुआ आगाज, हरियाणा राज्यपाल व शिक्षा मंत्री रहे मौजूद

Thu, 26 Dec 2024 01:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 26 Dec 2024 01:47 PM IST
सार

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि वैज्ञानिक प्रदर्शनी में हरियाणा से 50 विद्यार्थी शोध में भाग ले रहे हैं। तेलंगाना से 26, उत्तर प्रदेश से 24, जम्मू-कश्मीर से भी 25 विद्यार्थी सहित विभिन्न प्रदेशों से विद्यार्थी शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
51st National Children's Science Exhibition-2024 inaugurated in Sonipat
51 वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि 51 वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में उद्घाटन का मैं स्वयं को गौरवान्वित कर रहा हूं। साथ ही वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के बलिदान को नमन करता हूं। पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिवस को वीर बाल दिवस मनाने का आह्वान किया है। देश के हर विद्यार्थी में यह सोच होनी चाहिए कि हम सभी भारतवासी है। नई शिक्षा नीति को देश में 2030 तो हरियाणा में 2025 से ही लागू करने का निर्णय लिया गया है। सभी को नई शिक्षा नीति, कृषि, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान विषयों पर आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन


राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में वीरवार को छह दिवसीय 51 वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2024 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि के रूप में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित करके की। विश्वविद्यालय की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि वैज्ञानिक प्रदर्शनी में हरियाणा से 50 विद्यार्थी शोध में भाग ले रहे हैं। तेलंगाना से 26, उत्तर प्रदेश से 24, जम्मू-कश्मीर से भी 25 विद्यार्थी सहित विभिन्न प्रदेशों से विद्यार्थी शामिल हुए हैं। हरियाणा की विरासत व संस्कृति क्या है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह हरियाणा की संस्कृति को भी सीखने का प्रयास करें। बच्चों को निरंतर शोध करते रहना चाहिए, असफलता पर कभी निराश नहीं होना चाहिए। छोटे विषयों पर भी ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम के बीच राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भाषण के बीच विद्यार्थियों से कई सवाल भी पूछे। साथ ही आर्य भट्ट, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, कल्पना चावला सहित कई उदाहरण देकर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश में बाल वैज्ञानिकों की संख्या हजार नहीं, लाख में हो, इसके लिए अधिकारियों से बातचीत की गई है। अधिकारियों ने इस बारे में संरचना भी तैयार कर ली है। आज का छात्र कल का नागरिक नहीं, बल्कि आज का नागरिक है। उसे पता है कि कैसे दुनिया के साथ कदमताल मिलाकर कदमों को आगे बढ़ाना है। किस प्रकार अपने लक्ष्य को हासिल करना है, लेकिन इसके लिए समय की उपयोगिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने तक भारत को दुनिया का सशक्त देश बनाना है।

हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा को राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी की मेजबानी का पुन: अवसर मिला है। आज से 27 वर्ष पहले वर्ष 1997 में हरियाणा को यह गौरव मिला है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में देशभर के सभी 28 राज्यों व 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक बाल वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में 185 बच्चे अपने मॉडल प्रदर्शित करेंगे। विश्वविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही राष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रदर्शनी पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।


कार्यक्रम में राई से विधायक कृष्णा गहलावत, हरियाणा सेकेंडरी एजुकेशन के निदेशक जितेंद्र कुमार, उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, माध्यमिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त निदेशक डाॅ. अमृता सिंह, एनसीआरटी के निदेशक डॉ. दिनेश सिंघवानी, हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति अशोक कुमार, खेलकूद स्कूल के प्रशासकीय अधिकारी ले. कर्नल मोहित कपूर, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया मौैजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed