फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   करतारपुर साहिब कॉरिडोर से पंजाब में दोबारा आतंकवाद पनपाने की साजिश : जीडी बख्शी

करतारपुर साहिब कॉरिडोर से पंजाब में दोबारा आतंकवाद पनपाने की साजिश : जीडी बख्शी

Wed, 06 Feb 2019 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
करतारपुर साहिब कॉरिडोर से पंजाब में दोबारा आतंकवाद पनपाने की साजिश : जीडी बख्शी
36 शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन सम्मानित
विज्ञापन

करतारपुर साहिब कॉरिडोर से पंजाब में दोबारा आतंकवाद पनपाने की साजिश : जीडी बख्शी
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी ने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर से पंजाब में पाकिस्तान दोबारा आतंकवाद पनपाने की साजिश रच रहा है। पाकिस्तान इस कॉरिडोर के माध्यम से आतंकवादियों को घुसपैठ करवाने के मंसूबे पाले हुए है। जीडी बख्शी मंगलवार को बरोदा रोड पर वेलकम फाउंडेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वहां उन्होंने 36 शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया।

रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी ने कहा कि देश में लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस ने सोची-समझी चाल से नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद-ए-आजम भगत सिंह व चंद्रशेखर आजाद जैसे महापुरुषों की खुली उपेक्षा की। वर्ष 2014 में शासन बदलने के बाद परिवर्तन आया है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार आजाद हिंद फौज के सेनानियों को सम्मान मिला। उन्होंने पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को सलाह देते हुए कहा कि वह अपनी इज्जत का ध्यान रखें या नहीं रखें, लेकिन मंत्री पद की गरिमा को ताक पर नहीं रखना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के संस्थापक केसी शर्मा ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, समाजसेवी सतीशराज देशवाल, गुलशन विरमानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed