फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पहलवान बजरंग पूनिया को सोनीपत रत्न, आईएएस अन्नु कुमारी को मिला पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड

पहलवान बजरंग पूनिया को सोनीपत रत्न, आईएएस अन्नु कुमारी को मिला पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड

Sun, 23 Dec 2018 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
पहलवान बजरंग पूनिया को सोनीपत रत्न, आईएएस अन्नु कुमारी को मिला पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड
पहलवान बजरंग पूनिया को सोनीपत रत्न, आईएएस अन्नु कुमारी को मिला पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सोनीपत दिवस के मौके पर शनिवार को सारथी जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गीता भवन मंदिर में सोनीपत रत्न अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। जहां विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। समारोह में कैबिनेट मंत्री कविता जैन व सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित पंवार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतुल जैन, संजीव कुच्छल, रतन सिंह भाटिया मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि सोनीपत ने शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में शिक्षा हब के रूप में पहचान दिलाई। इसके साथ सोनीपत जिले ने खेल, उद्योग, कृषि के क्षेत्रों में पूरे देश में विशेष पहचान बनाई। ट्रस्ट के संस्थापक चेयरमैन सतपाल सिंह अहलावत ने लोगों को सोनीपत दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिला मेगा सिटी बनने की ओर अग्रसर है। ट्रस्ट की ओर से मेट्रो ट्रेन सोनीपत तक चलवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

सारथी ट्रस्ट की ओर से मुख्य अतिथि मंत्री कविता जैन, सतपाल सिंह अहलावत, शांता जैन, पंडित अशोक शर्मा ने पर्सन आफ द ईयर व टॉप 10 पर्सनलटिज के अवार्ड प्रदान किए। पहलवान बजरंग पूनिया को सोनीपत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। आईएएस अन्नु कुमारी को पर्सन आफ द ईयर अवार्ड प्रदान किया गया। टॉप टेन पर्सनलिटिज ऑफ सोनीपत अवार्ड में चिकित्सा के क्षेत्र में डा. एनके मित्तल, शिक्षा के क्षेत्र में धर्म प्रकाश आर्य, ब्लड बैंक स्थापित करने के लिए सीए दीपक गुप्ता, कर्मचारी नेता आनंद शर्मा, प्रशासनिक सेवा में ईटीओ संगीता डबास सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट वैभव गर्ग को यूथ आईकन, कमलेश मलिक को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। सामाजिक कार्यों के लिए सत्यवान भाटिया, दिव्यांग बच्चों की सेवा के लिए सोनिया अरोड़ा, धार्मिक कार्यों के लिए पवन तनेजा को सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक कृष्ण वत्स, डा. बीआर जावा, सतेंद्र जैन, डा. सुनील वर्मा, उषा भंडारी, सरदार मोहन सिंह मनोचा, सुशील गोयल, नवीन गर्ग, अजय गर्ग, सुभाष वशिष्ठ, डा. वीके सिंह, गौरव गर्ग, सिद्धार्थ अहलावत, देवेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें भी मिला सम्मान
टॉप टेन पर्सनलिटिज ऑफ सोनीपत अवार्ड में चिकित्सा के क्षेत्र में डा. एनके मित्तल, शिक्षा के क्षेत्र में धर्म प्रकाश आर्य, ब्लड बैंक स्थापित करने के लिए सीए दीपक गुप्ता, कर्मचारी नेता आनंद शर्मा, प्रशासनिक सेवा में ईटीओ संगीता डबास सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट वैभव गर्ग को यूथ आईकन, कमलेश मलिक को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। सामाजिक कार्यों के लिए सत्यवान भाटिया, दिव्यांग बच्चों की सेवा के लिए सोनिया अरोड़ा, धार्मिक कार्यों के लिए पवन तनेजा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed