फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   वकीलों का पुलिस अधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप, बार में मीटिंग करके आंदोलन की चेतावनी

वकीलों का पुलिस अधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप, बार में मीटिंग करके आंदोलन की चेतावनी

Tue, 13 Nov 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
वकीलों का पुलिस अधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप, बार में मीटिंग करके आंदोलन की चेतावनी
पुलिस अधिकारी ने की अभद्रता, भड़के अधिवक्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन ने पुलिस अधिकारी पर प्रधान समेत तीन वकीलों के साथ अभद्रता का आरोप लगाकर रोष जताया है। इसे लेकर बार एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बार एसोसिएशन ने पूरे मामले में कार्रवाई के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी 19 नवंबर को रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके बाद आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
बार की बैठक में प्रधान राजेंद्र सिंह दहिया ने बताया वह पूर्व प्रधान कृष्ण मलिक व अधिवक्ता सुरेश राणा के साथ 31 अक्तूबर को पुलिस अधिकारी से मिलने उनके कार्यालय में गए थे। वह अधिवक्ता के रिवाल्वर के लाइसेंस को लेकर उनसे बातचीत करने गए थे। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने उनके साथ बेहतर व्यवहार नहीं किया। प्रधान राजेंद्र सिंह दहिया ने पूरे मामले को निपटाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारी ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। जिसके बाद सोमवार को वकीलों के साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। पूरे मामले को सभा में रखा गया। वकीलों मेें इसकी निंदा की। इस दौरान पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमेें वरिष्ठ अधिवक्ता कंवल सिंह, प्रेम तीर्थ दहिया, प्रेम अत्री, अशोक शर्मा व अनूप दहिया शामिल हैं। कमेटी अपनी रिपोर्ट 19 नवंबर को पेश करेगी और रिपोर्ट के आधार पर आगामी रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी गलती नहीं मानते तो आंदोलन किया जाएगा। इस बारे में जब एसपी से बातचीत का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

बार काउंसिल चुनाव को शांतिपूर्ण कराने पर विचार विमर्श
बार काउंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा के चुनाव 1 व 2 नवंबर को संपन्न हुए थे, लेकिन सोनीपत बार एसोसिएशन में हुई वोटिंग में गड़बड़ी को लेकर शिकायत मिली थी। शिकायतों पर निर्णय लेते हुए बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने सोनीपत मेें 13 नवंबर को दोबारा से वोटिंग करवाने का निर्णय लिया था। बैठक में सभी वकीलों से शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दो वरिष्ठ वकीलों के साथ मैं स्वयं पुलिस अधिकारी से मिलने गया था। वहां पर वकीलों के साथ अशोभनीय व्यवहार किया गया। जिसे लेकर बैठक की गई है। कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। बार काउंसिल चुनाव शांतिपूर्ण कराने को कहा गया है।
राजेंद्र सिंह दहिया, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed