{"_id":"5bd36e69bdec2269917259a4","slug":"51540583017-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही वैन में खटकड़-सेरसा रोड पर आग लग गई। आग लगते ही चालक ने बस को एक तरफ रोककर बच्चों व शिक्षिकाओं को बाहर निकाला। उसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। राहगीरों की मदद से बच्चों के बैग बाहर निकाले गए। बाद में आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग से कार ढांचे में बदल गई। मामले की जांच की जा रही है।
शुक्रवार दोपहर बाद एक वैन स्कूली बच्चों को लेकर खटकड़ की तरफ से से सेरसा की तरफ जा रही थी। वैन में करीब 10 बच्चे व दो शिक्षिका सवार थी। वैन खटकड़ के ग्रामीण सतपाल की बताई गई है। बताया गया है कि जब वैन गांव खटकड़ व सेरसा के बीच पहुंची तो अचानक उसके ईंजन मेें धुआं उठने लगा। जिसे देखकर चालक ने उसे तुरंत रोक दिया और बच्चों व शिक्षिकाओं को बाहर निकाला। उसके बाद वैन मे आग बढ़ती चली गई। वैन में सीएनजी किट होने के चलते आग ने जल्द रौद्र रूप धारण कर लिया। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों के बैग वैन की छत व अंदर से बाहर निकाले। बाद में आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। उसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक वैन ढांचे में बदल चुकी थी। बताया गया है कि वैन में सवार बच्चे व शिक्षिका गांव सेरसा की थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। इसे लेकर पता लगाया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि जिस स्कूल के बच्चों को लेकर वैन आ रही थी उसे चार माह पहले जिला शिक्षा अधिकारी ने कागजात पूरे नहीं होने के चलते सील कर दिया था।
हादसे के बाद सहम गए थे बच्चे
वैन में आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बच्चे बुरी से सहमे हुए थे। छोटे बच्चे होने के चलते आग लगने के बाद उन्होंने चीखना शुरू कर दिया था। बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों ने सहमे हुए बच्चों को शांत किया। जिसके बाद परिजन उन्हें घर ले गए।
विज्ञापन
कराई जाएगी मामले की जांच
मैंने करीब चार माह पहले क्षेत्र के एक प्ले स्कूल को बंद कराया था। स्कूल मानकों के अनुसार नहीं था। साथ ही जरूरी कागजात भी पूरे नहीं थे। बताया गया है कि वैन उसी स्कूल के बच्चों को लेकर आ रही थी। जिसकी जांच कराने के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।
जिले सिंह, डीईओ सोनीपत।