फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हैफेड ने आढ़तियों को नहीं किया 4 करोड़ का भुगतान, प्रदर्शन

हैफेड ने आढ़तियों को नहीं किया 4 करोड़ का भुगतान, प्रदर्शन

Sat, 30 Jun 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
हैफेड ने आढ़तियों को नहीं किया 4 करोड़ का भुगतान, प्रदर्शन
हैफेड ने आढ़तियों को नहीं किया 4 करोड़ का भुगतान, प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। नई अनाज मंडी के आढ़ितयों ने हैफेड की ओर से अभी तक कमीशन व मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने पर रोष जताया। आढ़तियों ने कहा कि कमीशन और मजदूरी के उनके 4 करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने हैफेड अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
लॉर्ड कृष्णा फूड ग्रेन एसोसिएशन के अध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि मंडी में इस बार गेहूं की सरकारी खरीद हैफेड व एफसीआई ने की थी। उन्होंने कहा कि एफसीआई ने 5 करोड़ रुपये के कमीशन व मजदूरी का भुगतान समय पर किया, लेकिन हैफेड ने अभी तक आढ़तियों का भुगतान नहीं किया। मजदूर आढ़तियों पर अपनी मजदूरी दिए जाने को लेकर बार-बार दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हैफेड ने गेहूं की सरकारी खरीद दि गोहाना सहकारी कृषि एवं प्रसंस्करण समिति के माध्यम से की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले गेहूं की कीमत चुकाने में एक माह की देरी की गई, फिर खरीदे गए गेहूं का उठान एक महीने लेट कराया गया और अब आढ़तियों को कमीशन और मजदूरी देने में डेढ़ माह बीत चुका है। अब तक 4 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। इस दौरान मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन विनोद जैन, बालकिशन मंगला, जगदीश गोयल, राममेहर रोहिल्ला, उमेद सिंह मलिक, नरेश बंसल, संतलाल बजाज, संजीव सिंघल, जिनेंद्र जैन, श्रीकृष्ण गोयल, राजेंद्र गिरधर, बलजीत भावड़, धर्मपाल गौतम, सुरेंद्र गर्ग, तीर्थ सिंह मोर, प्रेमसिंह जाटायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed