फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गर्भवती पर ईंट से हमला, गंभीर

गर्भवती पर ईंट से हमला, गंभीर

Wed, 30 Aug 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती पर ईंट से हमला, गंभीर
सोनीपत। गांव फाजिलपुर की रहने वाली गर्भवती के पेट पर ईंट मारने का मामले सामने आया है। महिला को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत के चलते महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के पति ने अपने भाई-भाभी पर हमले का आरोप लगाया है। उधर, उसके भाई-भाभी ने भी मामले की शिकायत सदर थाने में देकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव फाजिलपुर निवासी सुनील का कहना है कि उसकी उसकी पत्नी रेखा (20) नौ माह से गर्भवती है। उसकी जल्द ही डिलीवरी होने वाली है। मंगलवार तड़के उसका भाई-भाभी कमरे में आकर कहासुनी करने लगे। जब वह अपने पत्नी के बचाव में आया तो उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। सुनील का आरोप है कि उसकी भाभी ने उसकी गर्भवती पत्नी के पेट पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे उसकी पत्नी ही हालत बिगड़ गई। बाद में वह उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जिस पर वह अपनी पत्नी को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा। जहां उपचार के बाद उसे गंभीर हालत के चलते महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया। सुनील ने बताया कि उसने मामले की सूचना पुलिस को दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी ने बताया कि उसके भाई-भाभी ने थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

जांच की जा रही है
दो पक्षों में लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली है। एक पक्ष से घायल हुई गर्भवती महिला को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की जांच जारी है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र राव, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed