{"_id":"5995ed614f1c1b8a2f8b45bf","slug":"51502997857-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले श्रम विभाग के कार्यालय पर हंगामा, फिर नगर निगम में अनिश्चितकालीन धरना किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले श्रम विभाग के कार्यालय पर हंगामा, फिर नगर निगम में अनिश्चितकालीन धरना किया शुरू
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। नगर निगम में शामिल गांवों से निकाले गए ठेका सफाई कर्मचारियों ने सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर रोष जताया। कर्मचारियों ने यहां प्रदर्शन करने के बाद नगर निगम कमिश्नर कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि वे 20 अगस्त को कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास पर रोष प्रदर्शन करेंगे और नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार की पोल खोली जाएगी।
सहायक श्रम आयुक्त बलदेव सिंह ने कई बार तारीख देने के उपरांत कमिश्नर नगर निगम द्वारा ठेकेदार को कोर्ट में न भेजने पर कर्मियों ने नाराजगी जताई और उपायुक्त को लिखते हुए एक कॉपी कमिश्नर नगर निगम को भी की है। कर्मचारियों का आरोप है कि नगर निगम के कमिश्नर श्रम कानूनों की अवहेलना कर रहे हैं और उन्हें ड्यूटी पर न लेने में रुचि नहीं ले रहे हैं और ना ही ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई कर रहे हैं। इस अवसर पर सूरजभान, अजीत सिंह, नरेश कुमार, सुनीता ,चंद्रभान, मुकेश कुमार, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश कुमार, अजीत, सीटू के जिला प्रधान चंद्रभान, कोषाध्यक्ष सुनीता, राज्य सचिव आनंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
फोटो 09- नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी नारेबाजी करते हुए