{"_id":"5995ed5c4f1c1ba5318b45c9","slug":"51502997852-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब असुरक्षित नहीं रहेंगे शहर थाना के पुलिस कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब असुरक्षित नहीं रहेंगे शहर थाना के पुलिस कर्मचारी
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। पिछले कई सालों से असुरक्षित भवन में रह रहे पुलिस कर्मचारियों को पुरानी ही सही अब जल्द ही सुरक्षित छत मिलने वाली है। शहर थाना भवन को पुराने एसडीएम कार्यालय में शिफ्ट करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। पुलिस के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को यह भवन खाली करना होगा। शहर थाना पुराने एसडीएम कार्यालय में आने के बाद तीनों थाने व डीएसपी निवास एक ही स्थान पर हो जाएंगे।
प्रशासन ने शहर थाना पुलिस के कर्मचारियों को अब सुरक्षित स्थान देने का फैसला कर लिया है। फिलहाल जिस भवन में थाना चल रहा है। वह कई साल पहले कंडम किया जा चुका है। शहर थाना का भवन अंग्रेजी शासनकाल के दौरान निर्मित किया गया था। इसकी छत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। हलकी सी बारिश होते ही छत टपकने लग जाती है। कई बार थाना का रिकार्ड भी भीग चुका है। पुराना थाना भवन में पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। इसके अलावा पुलिस कर्मचारी भी थाने से बाहर रहने को मजबूर हैं।
एसडीएम कार्यालय के पुराने भवन में अब तक जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय बना हुआ है। इस भवन में जब जिस विभाग का मन बनता है। वहीं इसमें अपना कार्यालय बना लेता है। जनस्वास्थ्य विभाग का कार्यालय निर्माणाधीन है। जिस कारण विभाग ने इस भवन में अपना कार्यालय शिफ्ट कर लिया था। अब पुलिस स्टेशन आने से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग को खाली करना होगा एसडीएम कार्यालय
फिलहाल इस भवन में जनस्वास्थ्य विभाग का कार्यालय है। शहर थाना शिफ्ट होने के कारण अब जनस्वास्थ्य विभाग को यह भवन खाली करना होगा। थाना शहर को जल्दी ही इस भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक मंजूरी मिलनी बाकी है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह इस भवन में थाना शुरू कर दिया जाएगा। डीएसपी राजीव देशवाल ने भी अपनी मंजूरी के साथ एसपी कार्यालय में पत्र भेज दिया है।
अब तीनों थाने होंगे एक साथ
एसडीएम कार्यालय के पुराने भवन में थाना शिफ्ट होने के बाद अब तीनों थाने एक साथ हो जाएंगे। एसआईटी गोहाना शाखा पहले ही पुराने न्यायालय भवन में चल रही है। जबकि इसके साथ लगता ही सदर थाना बना हुआ है। शहर थाना भी अब इसी स्थान पर आने के साथ तीनों थाने एक साथ हो जाएंगे।
डीएसपी निवास भी होगा साथ
डीएसपी निवास अब तहसील रोड पर बना हुआ है। जिसमें कुछ दिन पहले बारिश का पानी भरने से डीएसपी ने अपना निवास खाली करके एसडीएम निवास के पुराने भवन को अपना निवास बना लिया है। इस प्रकार सभी पुलिस अधिकारी एक साथ होंगे तथा इससे लोगों को भी फायदा होगा। किसी व्यक्ति को अपने कार्य के लिए अब इधर-उधर धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
जवानों को मिलेगी सुरक्षित छत
अब पुलिस के जवानों को सुरक्षित छत मिल जाएगी। कई सालों से मांग उठ रही थी कि शहर थाना भवन की मरम्मत कराई जाए या फिर नया थाना भवन बनाने की योजना बनाई जा रही थी। अब कई सालों तक नए भवन की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्दी ही थाना भवन एसडीएम कार्यालय के पुराने भवन में शिफ्ट हो जाएगा।
- राजीव देशवाल, डीएसपी गोहाना।