{"_id":"5995ed5a4f1c1b8a2f8b45b9","slug":"51502997850-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य अस्पताल में नया सीपीयू चोरी, पुराना रख गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य अस्पताल में नया सीपीयू चोरी, पुराना रख गए चोर
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। सामान्य अस्पताल में फिर से चोर सीपीयू चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोर पहले चोरी किए गए सीपीयू को वापस भी रख गया। अस्पताल परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोर तक पहुंच पाना मुश्किल हो रहा है। वारदात को अंजाम देने वाला शातिर चोर चेहरे पर कपड़ा बांधकर वारदात को अंजाम देता है। जिससे उसका पता लगाने में पुलिस को भी दिक्कत हो रही है। पुलिस ने सीसीटीवी रिकार्डिंग कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
सामान्य अस्पताल में सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी लगाए गए हैं। उसके बावजूद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहे हैं। चोर अब मेडिकल वार्ड से सीपीयू लेकर फरार हो गया। इतना ही नहीं चोर पहले चोरी किए गए सीपीयू को वापस रखकर चला गया। वारदात को सुबह चार बजे अंजाम दिया गया। सुबह अस्पताल में पहुंचे कर्मियों को चोरी की वारदात का पता लग सका। जिस पर मामले से अधिकारियों को अवगत कराया गया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर आया और वारदात को अंजाम देकर निकल गया। इससे पहले चोर ने वार्ड में हाथ में सिगरेट व मोबाइल फोन लेकर घूमता भी दिख रहा है। अस्पताल में चोर इससे पहले भी दो बार कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, दो बाइक व अन्य सामान्य चोरी कर चुके हैं।
अस्पताल में चोरी की वारदात की सूचना मिली है। सीसीटीवी रिकार्डिंग जांची जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी, सिक्का कालोनी चौकी पुलिस।