फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   5.1 mm rain filled the streets, wheat crop spread in the fields, drizzle is expected today too

Sonipat News: 5.1 एमएम बारिश से गलियों में भरा, खेतों में बिछी गेहूं की फसल, आज भी बूंदाबांदी के आसार

Sun, 02 Mar 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
5.1 mm rain filled the streets, wheat crop spread in the fields, drizzle is expected today too
फोटो 17- जमीं पर बिछे अरमान...सोनीपत के गांव रोहट में बारिश के बाद जमीन पर बिछी गेहूं की फसल। र
सोनीपत। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देर रात जिले के अधिकतर क्षेत्रों में हुई बारिश के साथ चली हवा से खेतों में फसल बिछ गई। औसतन 5.1 एमएम बारिश से शहर की कई कॉलोनियों की गलियों में पानी भर गया। सुबह भी रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

फरवरी के अंतिम सप्ताह में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ बुधवार की रात को सक्रिय हुआ था, जिसके प्रभाव से वीरवार को बादल छाए रहे थे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई थी। वीरवार शाम को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, जिसके प्रभाव से शुक्रवार सुबह और शाम को बूंदाबांदी और रात को कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हुई। शनिवार सुबह भी रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। आसमान पर दिन भर बादल छाए रहे। सुबह करीब 10 बजे धूप निकलने से ही लोगों ने राहत महसूस की है। रात को हुई बारिश से शहर के जीवन नगर व शिव कॉलोनी की गलियों में पानी भरा रहा। गलियां जलमग्न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

तापमान में हुई बढ़ोतरी
मौसम में आए बदलाव से बारिश के बीच जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस था। छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। हवा से गांव रोहट व कई अन्य स्थानों पर गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई। फसल गिरने से उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। हालांकि कृषि अधिकारियों का कहना है कि जहां किसानों ने सिंचाई की थी, वहीं पर फसल गिरने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश
खंड बारिश
सोनीपत : 10 एमएम
खरखौदा : 06 एमएम
राई : 15 एमएम

जिले में 1.45 लाख हैक्टेयर भूमि में गेहूं व पांच हजार हैक्टेयर भूमि में सरसों की फसल उगाई गई है। एक माह के अंदर सरसों और गेहूं की फसल पक कर तैयार हो जाएगी। रात को हुई बारिश से फसल को ज्यादा नुकसान नहीं है।
- पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत

-पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रात को कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। रविवार को भी मौसम मौसम का मिजाज बदला रहेगा, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आ सकती है।


डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर

फोटो 17- जमीं पर बिछे अरमान...सोनीपत के गांव रोहट में बारिश के बाद जमीन पर बिछी गेहूं की फसल। र

फोटो 17- जमीं पर बिछे अरमान...सोनीपत के गांव रोहट में बारिश के बाद जमीन पर बिछी गेहूं की फसल। र

फोटो 17- जमीं पर बिछे अरमान...सोनीपत के गांव रोहट में बारिश के बाद जमीन पर बिछी गेहूं की फसल। र

फोटो 17- जमीं पर बिछे अरमान...सोनीपत के गांव रोहट में बारिश के बाद जमीन पर बिछी गेहूं की फसल। र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed