फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   5047 quintals of mustard were purchased, Rs 10.73 crore could be paid

Sonipat News: 5047 क्विंटल सरसों की खरीद हुई, 10.73 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा सका

Fri, 05 Apr 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
5047 quintals of mustard were purchased, Rs 10.73 crore could be paid
सोनीपत के गोहाना की नई अनाज मंडी में धरने पर बैठे आढ़ती। संवाद
सोनीपत/गोहाना। मंडियों में शुक्रवार को भी सरसों की खरीद प्रक्रिया जारी रही। मंडियों में हैफेड की ओर से शुक्रवार को 5047 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। इनमें से गन्नौर मंडी में सबसे ज्यादा 1628 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। वहीं सरसों की सीधी खरीद व आढ़त में कटौती के विरोध में सोनीपत व गोहाना अनाज मंडी में आढ़तियों का धरना अंतिम दिन जारी रहा।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में हैफेड की ओर से 23 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। जिसमें से 19 हजार क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है। 4 हजार क्विंटल सरसों का उठान बाकी है। अब तक किसानों को 10.73 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शुक्रवार को मंडियों में 5047 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। गन्नौर अनाज मंडी में 1628 क्विंटल, गोहाना अनाज मंडी में 1134 क्विंटल, खरखौदा अनाज मंडी में 1134 क्विंटल और सोनीपत अनाज मंडी में 980 क्विंटल सरसों की खरीद की गई।
विज्ञापन

सरसों की सीधी खरीद व आढ़त में कटौती के विरोध में धरने पर बैठे आढ़तियों ने अपनी मांगों को लेकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। सोनीपत मंडी प्रधान पवन गोयल ने कहा कि एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। गोहाना मंडी प्रधान विनोद सहरावत ने कहा कि जब तक यूनियन गेहूं की खरीद करने का आह्वान नहीं करती है वे खरीद नहीं करेंगे। वर्तमान में किसी भी मंडी में गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है। सोनीपत में धरना स्थल पर राकेश बंसल, मुकेश सिंगला, अनुज गर्ग, तरुण कुच्छल, महावीर जैन और गोहाना में रामधन भारतीय, लाला रामधारी, राजेश गर्ग, रामधन गोयल, नरेंद्र बंसल, नीरज, रामनिवास गोयल, सत्यनारायण मित्तल, राजेश जैन, श्रीपाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed