{"_id":"6862e2c89a4ea7f29a008ac0","slug":"50-thousand-rupees-looted-from-a-shop-200-meters-away-from-the-police-station-sonipat-news-c-197-1-snp1012-138750-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: थाने से 200 मीटर दूर ठेके से 50 हजार रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: थाने से 200 मीटर दूर ठेके से 50 हजार रुपये की लूट
Tue, 01 Jul 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 17 : शराब के इसी ठेके पर बदमाशों ने बोला धावा। स्रोत पाठक
सोनीपत। जिले में शराब ठेका लूटने की लगातार दूसरे दिन भी वारदात हुई। सोमवार को दिनदहाड़े नेशनल हाईवे 44 पर एक शराब ठेका से तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के दम पर 50 हजार रुपये लूट लिए।
घटना पुलिस थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बहालगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 44 पर स्थित शराब ठेके पर नकाबपोश बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर आए। दहशत फैलाते हुए बदमाशों ने पिस्तौल निकाल ली और सेल्समैन को धमकाकर 50 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद कार लेकर दिल्ली की तरफ भाग गए।
वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत क्राइम ब्रांच की कई यूनिटें और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने आसपास के ढाबों और पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। वारदात से शराब कारोबारियों में रोष है। पुलिस प्रवक्ता रवींद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।