फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   50 applicants registered issues related to Family ID.

Sonipat News: फ्रेंडली हॉकी मैच में कुराड़ की टीम ने डीएवी सोनीपत को 4-1 से हराया

Tue, 29 Sep 2026 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
50 applicants registered issues related to Family ID.
फोटो: सोनीपत डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल, सेक्टर-15 में फ्रेंडली हॉकी मैच के उपरांत हॉकी ​खिलाड़ियों
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल, सेक्टर-15 में फ्रेंडली हॉकी मैच का आयोजन किया गया। इसमें कुराड़ गांव की टीम ने डीएवी सोनीपत को 4-1 से हराया। इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) की ओर से आयोजित मैच में दोनों टीमों के 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
कुराड़ और डीएवी सोनीपत की टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। कुराड़ की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 4-1 से जीत दर्ज की। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन

आईपीएल के मैनेजर दीपक शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक मजबूती के साथ अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी मदद करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएवी हॉकी कोच दीपक कुमार, कुराड़ टीम के कोच अक्षय, प्राचार्य वीके मित्तल और आईपीएल के डीलर संजय सिंगला समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे। मैच के समापन पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed