{"_id":"623dfccef7fbf521201c0c84","slug":"5-thousand-reward-arrested-for-making-poisonous-liquor-sonipat-news-rtk6420544193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब बनाने के मामले में 5 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब बनाने के मामले में 5 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने जहरीली शराब बनाने के आरोपी पांच हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित उर्फ सम्मी गुमड़ गांव का रहने वाला है। आरोपी सुमित उर्फ सम्मी अवैध रूप से चल रही शराब फैक्टरी में कार्यरत था। वह शराब में केमिकल डालने, ढक्कन लगाने व स्टीकर चस्पा करने का काम करता था। आरोपी सुमित उर्फ सम्मी को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
गन्नौर थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि गुमड़ निवासी नवीन ने 6 नवंबर 2020 को थाना गन्नौर में शिकायत दी थी कि गांव के ठेके से शराब मंगवाकर पीने से उसकी तबियत खराब हो गई थी और इसी शराब की वजह से 10 व्यक्तियों की मौत भी हो गई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने राजबीर, धर्मराज उर्फ धर्मा गुमड़, अजित उर्फ जीता सिटावली, मुकेश उर्फ विक्की सैदपुर, नरेश, मंदीप उर्फ सेठा नैनातातारपुर, कुलदीप गांजबड, मोहित बिहौली, संदीप बिलासपुर, अमित उर्फ मीता पुत्र सींक जिला पानीपत व अमित उर्फ मोनू नैनातातारपुर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में सुमित उर्फ सम्मी को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम रखा गया था।