{"_id":"61f2c4c3567d3720cb738f24","slug":"492-out-of-502-people-reported-corona-positive-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: 502 में से 492 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, संक्रमण दर 98.1 फीसदी पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: 502 में से 492 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, संक्रमण दर 98.1 फीसदी पहुंची
Thu, 27 Jan 2022 09:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 27 Jan 2022 09:43 PM IST
सार
सोनीपत में आरटीपीसीआर रिपोर्ट में पहली बार प्रत्येक 100 में 98 लोग संक्रमित मिले। जिले में दो दिन में 884 संक्रमित मिले। राहत की बात यह रही कि 1194 मरीज ठीक भी हुए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में कोरोना के विस्फोट के कारण गुरुवार को आरटीपीसीआर रिपोर्ट की संक्रमण दर पहली बार 98.1 फीसदी दर्ज की गई है। इसके 502 में से 492 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो दिन में जिले में 884 कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं। वहीं राहत की बात यह है कि 1194 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केस घटकर 1923 रह गए हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 56 हजार 320 तक पहुंच गया है। कोरोना से 54 हजार 135 मरीज ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि जवाहर नेहरू विद्यालय बुटाना के तीन स्टाफ कर्मी, गांव जुआं व चिड़ाना में छह-छह लोग, बुसाना, जैनपुर व आरके कॉलोनी मुरथल में तीन-तीन लोग, गोहाना शहर में 19 लोग, खरखौदा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 46 वर्षीय कर्मचारी, सैदपुर में 13 लोग, सेक्टर 10 में 15 वर्षीय किशोरी व उसका 12 वर्षीय भाई, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में दो युवक, कुंडली में 18 लोग, अशोका यूनिवर्सिटी में 17 लोग, जिंदल सिटी में 11 लोग व किढौली में सात लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
दो दिन में 1929 लोगों के सैंपल लिए गएबुधवार व वीरवार को 1929 लोगों के सैंपल लिए गए। वीरवार को 1063 आरटीपीसीआर और 359 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट वीरवार को ही प्राप्त हो गई। इसमें से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसकी संक्रमण दर 0.28 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 502 रिपोर्ट भी प्राप्त हुई। इनमें से 492 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने के बाद सभी लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 98.01 फीसदी रही। 26 जनवरी को 402 के आरटीपीसीआर और 105 के रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे।
रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट बुधवार को ही प्राप्त हो गई थी। इसमें से 14 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसकी संक्रमण दर 13.33 फीसदी रही। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 1179 रिपोर्ट भी प्राप्त हुई। इनमें से 377 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने के बाद सभी लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोरोना टेस्ट जरूर कराएं।