फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   47,450 kg loaded contener truck running Driver.

47450 किलो चावल से भरा कंटेनर को ले भागा चालक

Sat, 08 Feb 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
47,450 kg loaded contener truck  running Driver.
जीटी रोड स्थित फ्लाईओवर के पास से चालक 47450 किलो चावल से भरा कंटेनर चोरी कर ले गया। गाड़ी मालिक ने चालक के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र थाना बड़ी पुलिस को शिकायत दी है। गाड़ी के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रेटर नोएडा निवासी अभिनय श्रीवास्तव ने बताया कि उसकी गाड़ी आरके होस्ट सर्विसिज प्राईवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड है। पांच फरवरी को उसकी गाड़ी करनाल चमनलाल सेठिया लिमिटेड कंपनी से चावल के बोरे लोड कर निकली थी। गाड़ी पर उत्तरप्रदेश के बदायूं निवासी हसरत चालक है। गाड़ी में दो कंटेनर थे जिनमें करीब 47450 किलोग्राम चावल भरे हुए थे। गाड़ी पर लगे जीपीएस से उन्हें पता चला कि गाड़ी गन्नौर फ्लाईओवर के निकट पहुंचते ही स्थिर हो गई। इस पर जब उसने गाड़ी चालक हसरत के पास फोन किया तो हसरत का फोन बंद मिला। इसके बाद उन्होंने गाड़ी पर लगे जीपीएस के आधार पर गाड़ी की तलाश शुरू की। जीपीएस की लोकेशन पर पहुंचने के बावजूद उन्हें वहां पर न गाड़ी मिली और न ही चालक मिला। तलाश करने पर गाड़ी का जीपीएस जीटी रोड पर एक स्कूल की दीवार के पास पड़ा मिला। अभिनय श्रीवास्तव का आरोप है कि हसरत ने उसकी गाड़ी में लगा जीपीएस तोड़ कर फेंक दिया और उसकी चावलों से गाड़ी को लेकर भाग गया। पुलिस ने अभिनय की शिकायत पर आरोपी उत्तरप्रदेश के बदायूं निवासी हसरत के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि पुलिस जल्द ही आरोपी का पता लगा कर उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed