{"_id":"61817380db02f55a554f7a36","slug":"45-thousand-rupees-withdrawn-from-the-account-by-taking-the-girl-on-a-bluff-sonipat-news-rtk6288619129","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को झांसे में लेकर खाते से निकाले 45 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को झांसे में लेकर खाते से निकाले 45 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बैंयापुर की युवती को झांसे में लेकर साइबर ठग ने उसके खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी करने वाले ने परिचित बनकर 15 हजार रुपये भेजने का झांसा दिया और रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। युवती ने एसपी को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती के खाते से रुपये उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के ब्रजघाट के युवक के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।
बैंयापुर खुर्द की मीनू रानी ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर 26 अक्तूबर को एक नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को मीनू के पिता श्रीनिवास का पुराना परिचित बताया। उसने कहा कि एक परिचित से उसे 15 हजार रुपये लेने हैं। पैसे आपके खाते में डलवा रहे हैं। उसके बाद 15 हजार रुपये का मैसेज आया। उसने पे का ऑप्शन सेलेक्ट करने को कहा। उसके तत्काल बाद मीनू रानी के खाते से 45 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी के आदेश पर इस मामले की जांच साइबर सेल ने शुरू की। साइबर सेल की जांच में सामने आया कि मीनू के खाते से 45 हजार रुपये उत्तर प्रदेश के हापुड़ के आईसीआईसीआई बैंक में ट्रांसफर किए गए हैं। इन रुपयों को मुकेश नाम के व्यक्ति ने ट्रांसफर किया है। जिस खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, वह खाता हापुड़ जिले के ब्रजघाट के रहने वाले हरिओम के नाम पर है। साइबर सेल ने इसकी रिपोर्ट सदर थाना पुलिस को सौंप दी। सदर थाना पुलिस ने मीनू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हरिओम को कई बार जांच में शामिल होने को समन जारी कर चुकी है, लेकिन वह नहीं आया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।