{"_id":"6421ec8f68eff2430f01f844","slug":"45-complaints-came-in-the-court-of-deputy-commissioner-and-police-commissioner-sonipat-news-c-17-1-106512-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उपायुक्त और पुलिस कमिश्नर के दरबार में आईं 45 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उपायुक्त और पुलिस कमिश्नर के दरबार में आईं 45 शिकायतें
Tue, 28 Mar 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर सोमवार को पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन व उपायुक्त ललित सिवाच ने लोगों की समस्या सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस कमिश्नर ने 21 व उपायुक्त ने 24 शिकायतें सुनकर उनका निवारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अधिकतर शिकायतें अवैध कब्जा, बिजली, पानी, सीवरेज, ठगी, बीपीएल कार्ड कटने व झगड़े संबंधी आई।
उपायुक्त ललित सिवाच ने अपने कार्यालय में लगातार खड़े होकर लोगों की समस्या सुनी। गांव आहुलाना के ग्रामीणों ने पानी की पाइप लाइन बिछवाने की मांग की, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को फोन पर ग्रामीणों की इस समस्या का जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा एक सेवानिवृत्त कर्मचारी सतबीर सिंह दहिया ने शिकायत दी कि उनकी कार की आरसी किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। उपायुक्त ने मौके पर ही उपमंडल अधिकारी नागरिक को निर्देश दिए कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच करवाकर शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान करवाए।
इस दौरान एक युवा खिलाड़ी ने आर्म्स लाइसेंस संबंधी समस्या के बारे में बताया। जिसके समाधान के लिए उपायुक्त ललित सिवाच ने मौके पर ही नगराधीश को निर्देश दिए। सेक्टर-60 के तहत हाउसिंग बोर्ड के लोगों ने आधारभूत सुविधाएं दिलवाने की मांग की। गांव आहुलाना के वृद्ध ओमप्रकाश ने गन्ना ढुलाई के लिए रास्ता दिलवाने की मांग की। जिस पर संबंधित उपमंडल अधिकारी नागरिक को फोन पर उनकी समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
कब्जा छुड़वाने की मांग
गांव जाजी के प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसकी शिकायत वह उपायुक्त को करने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि कब्जा हटवाने के लिए वर्ष 2020 में सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। 4 अप्रैल 2022 को निशानदेही के बाद कब्जा छुड़वाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आज तक कब्जा नहीं छुड़वाया जा रहा है। उपायुक्त ने समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
फर्जी पर्ची काटने का आरोप
गांव सिसाना से राजपाल सेहरी, अधिवक्ता धर्मेंद्र, प्रकाशानंद महाराज, चिरंजीलाल, उमेद सिंह, निर्मल दास व विजय महाराज ने बताया कि गांव में एक संस्था फर्जी पर्ची काट रही है। जिसकी शिकायत था। 4 मार्च 2022 को उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ थाना खरखौदा में की गई थी, लेकिन समस्या का आज तक समाधान नहीं किया गया। उपायुक्त ने शिकायतकर्ता को 5 अप्रैल का समय दिया है, ताकि दोनों पक्षों को बैठकर समस्या का समाधान करवाया जा सके।
बीपीएल कार्ड कटने का दुख
गांव जवाहरा के पवन, बिट्टू, राजबीर व गांव अटेरना के वीरेंद्र व संजय ने उपायुक्त को बीपीएल कार्ड कटने संबंधित समस्या से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि उनके तीन माह पहले बीपीएल कार्ड काट दिए गए हैं। जब वह सीएचसी सेंटर पहुंचे तो उन्हें गोहाना जाने अधिकारियों से मिलने की बात कहीं गई। इसके बाद उन्हें सोनीपत अधिकारियों के पास जाने की बात कहीं गई। उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
वृद्धों की व्यथा
गांव भदाना के 64 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक प्रताप पत्नी के साथ पुत्र व पुत्रवधू के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका उचित पोषण नहीं किया जा रहा है। पुत्र व पुत्रवधू उनकी पिटाई करते हैं। जब सदर थाने में शिकायत देने पहुंचे तो उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। उपायुक्त ने नगराधीश को निर्देश दिए कि सीनियर सिटीजन ट्रिब्यूनल के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को उचित सहायता दिलाई जाए।
धोखाधड़ी का आरोप
गांव घसौली का अमित उपायुक्त के समक्ष उनके साथ धोखाधड़ी होने का आरोप लगाया। अमित का कहना है कि पशु बेचने की एवज में उनके साथ 1.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। वह जब 11 मार्च को मुरथल थाने में शिकायत लेकर पहुंचे, तो उनकी शिकायत लेने से मना कर दिया गया। जिसकी शिकायत वह पुलिस अधीक्षक को देने पहुंचे हैं।
कार्यालय में आने वाले लोगों की 21 शिकायतें सुनी गई हैं। इनमें ज्यादातर मामले ठगी, झगड़े व महिला अपराध संबंधी थे। संबंधित थाना प्रभारियों को मौके पर निर्देश देकर लोगों की समस्या का जल्द समाधान करवाने का निर्देश दिए गए हैं। किसी को भी बिना समस्या सुने वापस नहीं भेजा गया है।
बी सतीश बालन, पुलिस कमिश्नर, सोनीपत
आमतौर पर रोजाना लोगों की समस्या सुनी जाती है। दिनभर लोग शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। सोमवार को 24 लोगों की समस्या सुनी गई हैं। जिनका अधिकारियों को जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए गए हैं। कई बार लोगों के बीच पहुंचकर भी लोगों की समस्या सुनी जाती हैं।
ललित सिवाच, उपायुक्त, सोनीपत