फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   424302 saplings will be planted in the district, 100 Amrit Sarovars will be developed.

Sonipat News: जिले में लगाए जाएंगे 424302 पौधे, 100 अमृत सरोवर विकसित होंगे

Thu, 29 May 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
424302 saplings will be planted in the district, 100 Amrit Sarovars will be developed.
सोनीपत। लघु सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित सभागार में बुधवार को जिला अधिकारी बोर्ड की बैठक हुई। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने सभी विभागों को समाधान शिविर, जनसंवाद व सीएम विंडो पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का समाधान करने और उसकी पुष्टि शिकायतकर्ता से करवाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शिकायतों का समाधान समय पर नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि वन विभाग की ओर से जिले में 424302 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने विभागाध्यक्ष को अपने कार्यालय परिसरों में भी अधिकतम पौधरोपण कर हरियाली सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और खाली पड़ी सरकारी जमीनों की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान सफाई न मिलने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने 100 अमृत सरोवर विकसित करने के निर्देश दिए। इसके लिए जलभराव व कृषि योग्य न होने वाली भूमि को चिह्नित करने के लिए कहा। उन्होंने रोडवेज विभाग को हैप्पी कार्ड के लाभपात्र लोगों को देने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे
गर्मी और डायरिया के प्रकोप को देखते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए जाएं। आंगनबाड़ी केंद्रों व उप स्वास्थ्य केंद्रों से भी ओआरएस निशुल्क वितरित किया जाए। जून से शुरू हो रहे डायरिया बचाव अभियान में भी यह सुविधा दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों से निक्षय मित्र बनने का आह्वान किया, ताकि वे टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण व देखभाल में सहयोग कर सकें। जिले में 2574 टीबी मरीजों को गोद लिया जा चुका है। इस दौरान एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, डॉ. निर्मल नागर, सुभाष चंद्र, प्रवेश कादियान, नगराधीश डॉ. अनमोल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह जांगड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed