फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   41900 students of the state will visit the National Children's Science Exhibition

Sonipat News: प्रदेश के 41900 विद्यार्थी करेंगे राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का भ्रमण

Thu, 26 Dec 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
41900 students of the state will visit the National Children's Science Exhibition
फोटो 29- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय बाल वै
सोनीपत। प्रदेश के विद्यार्थियों का रुझान विज्ञान विषय के प्रति बढ़ाने के उद्देश्य से 22 जिलों के 41900 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का भ्रमण करवाया जाएगा। यह प्रदर्शनी राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में लगाई जाएगी। जिसमें सोनीपत जिले के 4600 विद्यार्थियों के साथ ही प्रदेश भर से विद्यार्थी शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के निर्देशानुसार विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर विद्यार्थियों का भ्रमण करवाने के निर्देश दिए हैं। जिसका शेड्यूल भी जारी किया है।
विज्ञापन

51वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन 26 से 31 दिसंबर तक किया जाएगा, जिसमें देश के 28 राज्यों व आठ केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 500 से अधिक विद्यार्थी नवाचार पर आधारित अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। प्रदर्शनी को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 60 प्राचार्यों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी राज्यों से आने वाली टीमों के लिए स्टॉल लगाने, रहने-खाने, ठहरने व अन्य व्यवस्था के लिए एक राज्य पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को करवाया जाएगा भ्रमण
जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रदर्शनी में राजकीय विद्यालयों के विज्ञान विषय में रूचि रखने वाले नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भ्रमण करवाया जाएगा। 11वीं व 12वीं कक्षा के विज्ञान विषय के विद्यार्थियों के लिए यह भ्रमण अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा शेड्यूल

तिथि शेड्यूल कक्षा विद्यार्थी

26 दिसंबर : उद्घाटन समारोह : प्रदेश से 11वीं व 12वीं कक्षा के विज्ञान विषय के 5500

27 दिसंबर : विज्ञान वार्ता व प्रदर्शनी : सभी जिलों के नौवीं कक्षा के विद्यार्थी 10,000

28 दिसंबर : विज्ञान वार्ता व प्रदर्शनी : प्रदेश भर से 10वीं कक्षा के विद्यार्थी 10,000

29 दिसंबर : विज्ञान वार्ता व प्रदर्शनी दिवस : सभी जिलों के 11वीं कक्षा के विद्यार्थी 10,000
30 दिसंबर : समापन समारोह : 9वीं से 12वीं कक्षा (11वीं, 12वीं के विज्ञान विषय से) 6400
31 दिसंबर : कुरुक्षेत्र भ्रमण : देश भर पहुंचे प्रतिभागियों कुरुक्षेत्र के धार्मिक स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा


कब किस जिले के विद्यार्थी करेंगे भ्रमण
-सोनीपत, झज्जर, करनाल, पलवल, पानीपत, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कैथल व कुरुक्षेत्र के विद्यार्थी 26 से 30 दिसंबर तक तक भ्रमण करेंगे। जबकि अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, महेंद्रगढ़, नूंह मेवात, पंचकूला, रेवाड़ी, सिरसा, यमुनानगर के विद्यार्थी 27 से 29 दिसंबर तक भ्रमण कर सकेंगे। विद्यार्थियों को लाने-ले जाने के लिए स्कूलों को बस की व्यवस्था करनी होगी। प्राथमिकता रोडवेज बसों को दी जाएगी। उपलब्ध नहीं होने पर प्राइवेट बसें बुक करनी होंगी।

किस जिले से कितने विद्यार्थी करेंगे भ्रमण
जिला विद्यार्थी संख्या
सोनीपत 4600

झज्जर 2800
करनाल 2800

पलवल 2800
पानीपत 2900

रोहतक 2800
फरीदाबाद 3300

गुरुग्राम 3200
कैथल 2900

कुरुक्षेत्र 3000
अंबाला 900

भिवानी 900
चरखी दादरी 900

फतेहाबाद 900
हिसार 900

जींद 900
महेंद्रगढ़ 900

नूंह मेवात 900
पंचकूला 900

रेवाड़ी 900
सिरसा 900

यमुनानगर 900
कुल 41900
कब कितनी बसें प्रदर्शनी में पहुंचेंगी
तिथि बस
26 दिसंबर 67

27 दिसंबर 123

28 दिसंबर 123

29 दिसंबर 123

30 दिसंबर 75

कुल 511

-
प्रदेश से नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाएगा। प्रदर्शनी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोनीपत में 11वीं व 12वीं कक्षा में विज्ञान विषय के 2113 विद्यार्थी हैं। विभिन्न प्रदेशों से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।

- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed