फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   संशोधित-चेयरमैन ने स्टेशन पर चार स्टॉल पर जुर्माना लगा बंद कराए, रेलवे अफसरों ने जाते ही खुलवाए, आरओ सिस्टम व सीसीटीवी भी बंद

संशोधित-चेयरमैन ने स्टेशन पर चार स्टॉल पर जुर्माना लगा बंद कराए, रेलवे अफसरों ने जाते ही खुलवाए, आरओ सिस्टम व सीसीटीवी भी बंद

Fri, 11 Jan 2019 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
संशोधित-चेयरमैन ने स्टेशन पर चार स्टॉल पर जुर्माना लगा बंद कराए, रेलवे अफसरों ने जाते ही खुलवाए, आरओ सिस्टम व सीसीटीवी भी बंद
रेलवे बोर्ड पीएससी चेयरमैन ने स्टेशन पर चार स्टॉल जुर्माना लगाकर बंद कराए अफसरों ने जाते ही खुलवाए, आरओ सिस्टम और सीसीटीवी भी बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। रेलवे बोर्ड की पैसेंजर सर्विस कमेटी (पीएससी) के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न वीरवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। स्टेशन पर पहुंचते ही चेयरमैन ने रिसीव नहीं करने आने पर आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट से नाराजगी जताई और पहले से कार्यक्रम तय होने के बावजूद फोन तक नहीं करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाइसेंस व बिल बुक नहीं दिखाने पर चार स्टाल बंद कराए व 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया तो उनमें से एक स्टाल पर अश्लील किताबें भी बिकती हुई मिलीं। स्टेशन पर आरओ मशीन व आधे सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले। स्टेशन पर खामियां मिलने पर अफसरों को फटकार भी लगाई। वहीं चेयरमैन के जाते ही रेलवे अफसरों ने सभी स्टाल को खुलवा दिया और वहां अश्लील किताबें भी रखी रहीं।
रेलवे स्टेशन की सफाई का टेंडर खत्म हुए 15 माह से ज्यादा समय हो गया है। स्टेशन की सफाई करने के लिए चार कर्मचारी लगा रखे हैं। जिनको हर माह 6 हजार रुपये मेहनताना दिया जाता है। चेयरमैन ने सफाई कर्मचारी की समस्याएं सुनकर स्टेशन अधीक्षक महावीर सिंह को सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम वेतन देने के निर्देश दिए। इसके बाद चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न जीआरपी थाने में सीसीटीवी कैमरों को देखने पहुंचे तो वहां 12 कैमरों में केवल छह ही चलते मिले। जब स्टेशन के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग दिखाने के लिए कहा तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे खराब बता दिया। इसके बाद चेयरमैन आरपीएफ थाने में पहुंचे तो वहां इंस्पेक्टर आरएस हुड्डा ने बताया कि स्टेशन परिसर में 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं, इसके लिए हेडक्वार्टर प्रपोजल भेजा हुआ है। इसके साथ ही थाने में चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने रेलवे एक्ट के तहत पिछले वर्ष की गई कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

माल गोदाम, स्टेशन परिसर व वेटिंग रूम में गंदगी मिलने पर लगाई फटकार
रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम, स्टेशन परिसर, वेटिंग रूम व फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों पर गंदगी मिलने पर चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने अधिकारियों को फटकार लगाई। वेटिंग रूम में सभी बैंचों पर धूल जमी हुई थी। वेटिंग रूम में कूड़ा एकत्रित करने के लिए डस्टबीन तक नहीं मिले। मालगोदाम का फर्श टूटा हुआ मिला। आरपीएफ थाना गेट सामने कूड़ा पड़ा हुआ मिला। इस पर चेयरमैन ने स्टेशन अधीक्षक महावीर सिंह व अन्य अधिकारियों को अपनी स्थिति सुधारने के लिए कहा। आरओ सिस्टम बंद मिलने पर भी उन्होंने अधीक्षक को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बुक स्टाल पर बिक रही थीं अश्लील किताबें, लाइसेंस भी नहीं मिले
स्टेशन परिसर में बुक स्टाल पर अश्लील किताबें मिलने पर चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न भड़क गए। वहां स्टाल संचालक के पास लाइसेंस तक नहीं मिला। इस पर चेयरमैन ने कहा कि रेलवे की ओर से स्टाल पर धार्मिक व सांस्कृतिक किताबें बेचने के लिए लाइसेंस जारी किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को बुक स्टाल संचालक पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाने व 15 दिन तक स्टाल बंद रखने के निर्देश दिए। अमूल की कैंटीन पर बिल बुक नहीं मिलने पर उन्होंने पांच हजार रुपये जुर्माना व 15 दिन तक स्टाल बंद करने को कहा। इसके बाद चेयरमैन एक ठेली पर पहुंचे, जहां उन्होंने बिना ब्रांड का बेसन मिला तो इस पर उन्होंने ठेकेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न वाटर वेंडिंग मशीन पर पहुंचे, वहां बिल बुक खाली मिली। इस पर उन्होंने पांच हजार रुपये का जुर्माना व 15 दिन के लिए मशीन बंद रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्लेटफार्म नंबर 2 व चार पर एक-एक शौचालय बनाने को कहा और यात्रियों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान उनके साथ कमेटी के सदस्य जयंतीलाल, डा. राजीव शर्मा व सत्यव्रत दत्ता भी मौजूद रहे।

बाइक चोरी की घटनाओं पर थाना प्रभारी को लगाई फटकार
स्टेशन के निरीक्षण के दौरान चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न को जीआरपी थाना प्रभारी अशोक कुमार लाकड़ा ने पार्किंग का ठेका नहीं होने की बात कही। ठेका नहीं छूटने से पार्किंग से बाइक लगातार चोरी हो रही हैं। इस पर चेयरमैन ने लगातार चोरी हो रही बाइकों को लेकर थाना प्रभारी को ही फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने कि पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से कहीं बाइक चोरी नहीं हो रही। इस पर अधिकारियों को पार्किंग में भी सीसी टीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed