फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मुरथल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जेएस राणा बने निफ्टम के रजिस्ट्रार

मुरथल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जेएस राणा बने निफ्टम के रजिस्ट्रार

Sat, 29 Dec 2018 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
मुरथल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जेएस राणा बने निफ्टम के रजिस्ट्रार
मुरथल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जेएस राणा बने निफ्टम के रजिस्ट्रार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल के प्रोफेसर जेएस राणा को निफ्टम (नेशनल इंस्टीट्यूट एंड फूड टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट) का रजिस्ट्रार बनाया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ फूड प्रोसेसिंग एंड इंडस्ट्री ने प्रो. जेएस राणा के अभी तक के शिक्षण व शोध कार्य को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है और उनको पांच साल के लिए रजिस्ट्रार बनाने का आदेश जारी किया गया है। वह नए साल के पहले सप्ताह में रजिस्ट्रार का कार्यभार संभाल सकते हैं, क्योंकि निफ्टम के रजिस्ट्रार रहे टीएन गिरी पहले ही प्रमोशन होने पर वहां से पद छोड़कर जा चुके हैं।

मुरथल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर जेएस राणा पिछले आठ साल से कार्यरत हैं, जिनके पास कई जिम्मेदारी हैं। वह डीन एनर्जी एंड एन्वायरमेंट, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के चेयरमैन व इंटरनेशनल अफेयर सेल के को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। प्रो. जेएस राणा ने मुरथल यूनिवर्सिटी में फूड टेक्नोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी पर कई कोर्स शुरू कराए हैं, जिनका छात्रों का काफी फायदा मिल रहा है। इसके अलावा वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, जर्मनी, इंग्लैंड में कई शोध कर चुके हैं तो यहां से पहले वह हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी व हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में भी अहम पदों पर रह चुके हैं। मिनिस्ट्री ऑफ फूड प्रोसेसिंग एंड इंडस्ट्री ने उनके इस शिक्षण व शोध कार्य को देखते हुए ही निफ्टम के रजिस्ट्रार की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। क्योंकि देश में मिनिस्ट्री ऑफ फूड प्रोसेसिंग एंड इंडस्ट्री के केवल दो संस्थान हैं, जिनमें एक सोनीपत के कुंडली व दूसरा दक्षिण भारत में मौजूद है। इसलिए भी निफ्टम में रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी मिलना अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed