{"_id":"5a299f9a4f1c1b86698c02dc","slug":"41512677274-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीए रोहतक ने बनाया बसों का नया शेड्यूल, रोडवेज व निजी बस के चालक भिड़े, सोनीपत जीएम भी भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीए रोहतक ने बनाया बसों का नया शेड्यूल, रोडवेज व निजी बस के चालक भिड़े, सोनीपत जीएम भी भड़के
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। आरटीए रोहतक की ओर से रोहतक रूट पर बसों के परिचालन का नया शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें बस अड्डे पर प्राइवेट बस खड़ी करने का समय पांच मिनट से बढ़ाकर आठ मिनट कर दिया गया है। इसको लेकर वीरवार सुबह बस अड्डे पर रोडवेज व प्राइवेट बस चालक आपस में भिड़ गए। प्राइवेट बस चालक ने रोडवेज चालक के साथ हाथापाई तक कर दी। जब साथी कर्मचारी बीच बचाव करने आए तो वह भागने के प्रयास करने लगा। इसके बाद दोनों गुटों के चालक पुलिस चौकी में पहुंचे और मामले को लेकर दोनों ने शिकायत दी। वहीं रोडवेज जीएम ने भी आरटीए रोहतक पर नियमों को नजर अंदाज करके शेड्यूल जारी करने का आरोप लगाया, जिससे प्राइवेट बसों को फायदा हो रहा है। सोनीपत रोडवेज जीएम ने रोडवेज कमिश्नर को पत्र लिखकर रोहतक रूट पर बस चलाने में असमर्थता जताई है।
आरटीए रोहतक की ओर से 28 नवंबर को सोनीपत-रोहतक रूट के लिए बसों का नया शेड्यूल जारी किया गया। जहां पहले रोहतक रूट के लिए सोनीपत बस अड्डे पर प्राइवेट बस खड़ी करने का टाइम पांच मिनट था, उसे बढ़ाकर आठ मिनट किया गया है। इसको लेकर रोडवेज की तरफ से कोई निर्देश नहीं दिए गए और रोडवेज के चालक अपनी बस को पुराने शेड्यूल के आधार पर चला रहे है। इसको लेकर ही वीरवार को सोनीपत बस स्टैंड पर प्राइवेट बस चालक व रोडवेज बस चालक आपस में भिड़ गए। प्राइवेट बस चालक ने अपना नंबर होने की बात कहते हुए पहले बस लेकर लेकर जाने को कहा, लेकिन रोडवेज का चालक अपना नंबर बताने लगा। इसको लेकर ही विवाद हो गया और दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद मामला गीता भवन पुलिस चौकी में पहुंचा, जहां दोनों की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। इस तरह हुए विवाद के चलते करीब आधे घंटे तक रोहतक रूट पर बसों को नहीं चलाया गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोनीपत और रोहतक के बीच इस तरह होता है परिचालन
सोनीपत-रोहतक रूट पर 17 रोडवेज बसें चलती है जो एक दिन में 24 चक्कर लगाती है। वहीं इस रूट पर 15 प्राइवेट बसें चलती है, जिनके 23 चक्कर होते हैं। कर्मचारी नेताओं को कहना है 28 नवंबर को आरटीए रोहतक की ओर से जारी नए शेड्यूल के आधार पर प्राइवेट बस चालकों ने मंगलवार से रोहतक बस अड्डे से बसें चलानी शुरू कर दी, जबकि यहां पुराना शेड्यूल चल रहा था। प्राइवेट बस चालकों ने वीरवार से नए शेड्यूल के आधार पर बस चलाने का प्रयास किया तो यह विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरटीए रोहतक व सोनीपत रोडवेज जीएम में खींचतान
आरटीए रोहतक की ओर से जारी नए शेड्यूल को लेकर बस अड्डे पर हुए विवाद के बाद रोडवेज जीएम भी भड़क गए। जीएम जोगेंद्र सिंह रावल ने रोडवेज कमिश्नर समेत रोहतक आरटीए को पत्र लिखकर नियमों को नजर अंदाज कर प्राइवेट बसों को रोहतक-सोनीपत रूट पर ज्यादा शेड्यूल देने का आरोप लगाया। जिससे रोडवेज को राजस्व घाटा होने की बात कही गई। शेड्यूल तैयार करते समय रोडवेज से किसी को भी नहीं बुलाने का आरोप लगाया गया।
वर्जन
बसों का नया शेड्यूल बनाने के लिए प्राइवेट बसों के चालकों, रोडवेज विभाग के अधिकारियों को कार्यालय पर बुलाया गया था। मीटिंग के दौरान ही नए शेड्यूल को मंजूरी दी गई थी।
अजय कुमार, आरटीए रोहतक
वर्जन
नए शेड्यूल के हिसाब से रोडवेज बसों के कई चक्कर मिस हो रहे है। आरटीए रोहतक की ओर से जारी शेड्यूल पूरी तरह गलत है। नया शेडयूल तैयार करते समय रोडवेज को सूचना तक नहीं दी गई है।
जोगेंद्र सिंह रावल, जीएम रोडवेज