{"_id":"5963d4c94f1c1bf15a8b47c2","slug":"41499714761-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना कलां के ग्रामीणों ने पॉवर हाउस से पांच घंटे बंद कराई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना कलां के ग्रामीणों ने पॉवर हाउस से पांच घंटे बंद कराई बिजली आपूर्ति
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। शहरी तर्ज पर बिजली आपूर्ति की मांग मनवाने को थाना कलां के ग्रामीणों ने खरखौदा स्थित पॉवर हाउस पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बंद करवा दी। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी बिजली समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, वह पॉवर हाउस से क्षेत्र में बिजली सप्लाई नहीं होने देंगे। इससे पहले ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर ही वह पॉवर हाउस पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद करा दी।
पुलिस ने एसडीओ ने उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने साफ कर दिया कि जब तक उन्हें यह आश्वासन नहीं मिलता कि गांव को शहरी तर्ज पर बिजली दी जाएगी, उस समय तक वे यहां बैठे रहेंगे। करीब साढ़े चार बजे एसडीएम राकेश कुमार पॉवर हाउस पहुंचे। एसडीएम के आग्रह पर डीसी से मिलने के लिए कुछ लोग सोनीपत पहुंचे और अन्य ग्रामीण वहां बैठे रहे। उस समय बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई और डीसी के पास से कोई हल नहीं निकलने पर बिजली आपूर्ति को फिर से बंद करने की बात कही गई। इस तरह करीब पांच घंटे शहर व आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही। ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त के समक्ष अपनी सभी मांगे रखी। वहां बातचीत के बाद उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि उनके गांव को 20 घंटे बिजली आपूर्ति कराई जाएगी। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल वापस पहुंचा और ग्रामीण अपने घर चले गए। पांच घंटे इन गांवों की रही बिजली बाधित
थाना कला के ग्रामीणों के पॉवर हाउस पर पहुंचकर बिजली सप्लाई बंद करवाने पर पांच घंटे तक खरखौदा शहर सहित पाई, किढौली, सोहटी, गोपालपुर, पिपली, सैदपुर, रामपुर, कुंडल, जटौला, झिंझौली, मंडौरा, कंवाली, झरोठ, झरोठी, आनंदपुर, तुर्कपुर, सिसाना, सिलाना, गढ़ी सिसाना, फूलगढ़, मटिंडू व छिन्नौली की बिजली आपूर्ति बंद रही।