फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   414 new infected were found including 18 people living in the district court premises

जिला कोर्ट परिसर में रहने वाले 18 लोगों समेत 414 नए संक्रमित मिले

Mon, 17 Jan 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
414 new infected were found including 18 people living in the district court premises
नागरिक अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के लिए खड़े लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। जिला कोर्ट में सबसे ज्यादा 18 लोग संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को कुल 414 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार 834 तक पहुंच गया है। रविवार को कोरोना की संक्रमण दर 25.09 रही। साथ ही 182 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केस 1982 तक पहुंच गए हैं। अब तक 48 हजार 596 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि रविवार को जिला कोर्ट में 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सुभाष चौक पर एक निजी बैंक के पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। कुंडली में 16, जिंदल प्लांट में 16, मुरथल के ढाबों पर आठ कर्मचारी, गोहाना शहर में 9, सेक्टर-15 में 11, जिंदल टाउनशिप में 7, मुरथल में छह व गांव मलिकपुर में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार बढ़ रहे सक्रिय केस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

रविवार को 1081 लोगों के सैंपल लिए
जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर दिन-प्रतिदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रविवार को 1081 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसमें 974 आरटीपीसीआर और 107 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट रविवार को ही प्राप्त हो गई। इसमें से 10 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई और इनमें से तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इसकी संक्रमण दर 9.35 प्रतिशत रही। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 1610 रिपोर्ट भी प्राप्त हुई। इसमें से 404 लोगों को संक्रमित पाया गया। आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने के बाद सभी लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 25.09 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खासी, जुकाम है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed