{"_id":"65a17112f452a2fd5d0c6b12","slug":"40-thousand-students-of-the-district-included-in-the-drop-out-list-sonipat-news-c-197-1-snp1002-12321-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिले के 40 हजार विद्यार्थी ड्राप आउट की सूची में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिले के 40 हजार विद्यार्थी ड्राप आउट की सूची में शामिल
Fri, 12 Jan 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 12 Jan 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। विद्यार्थियों को शिक्षा की डगर पर लाने और ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की संख्या कम करने के शिक्षा विभाग के सभी नाकाफी साबित हो रहे हैं। यही कारण है कि जिले में ड्राप आउट विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले के विद्यार्थियों का डाटा यू-डाइज पर अपलोड करने पर करीब 40 हजार विद्यार्थी ड्रापआउट बॉक्स में मिले हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल संचालकों से स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में यू-डाइस पोर्टल पर 1296 स्कूलों के नाम दर्ज हैं। इन स्कूलों में राजकीय विद्यालयों की संख्या 712 है। जबकि निजी विद्यालय 584 हैं। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को प्रत्येक विद्यार्थी का डाटा 8 जनवरी तक यू-डाइस पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए थे। हालांकि अभी तक डाटा अपलोड करने का कार्य अधूरा है। यू-डाइज पोर्टल के ड्राॅप बाॅक्स में 40 हजार विद्यार्थी दर्शाए गए हैं।
शिक्षा अधिकारियों का अनुमान है कि ये वे विद्यार्थी हैं जिनका स्कूल छोड़ने के बाद दूसरे स्कूल में जाने पर उसका डाटा ऑनलाइन नहीं किया गया। हालांकि शिक्षा अधिकारियों ने इस आंकड़े को देख संभावना व्यक्त की है कि या तो यू-डाइज पर प्रोग्रेसिव स्टेटस सही तरीके से अपडेट नहीं किया गया है। या फिर जो विद्यार्थी राजकीय व निजी विद्यालयों से स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र (एसएलसी) लेकर गए हैं, वह किसी अन्य स्कूल में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी व बीआरसी को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को नोटिस देकर स्कूलों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करवाएं। जिससे यह पता लगाया जा सके कि उनके स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे नेशनल कोड के साथ पोर्टल पर है या नहीं।
वर्जन
सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि यू-डाइस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा पूर्ण विवरण सहित अपलोड किया जाए। ड्रापआउट बाक्स में करीब 40 हजार विद्यार्थी दिखाए गए हैं। इन विद्यार्थियों की ट्रैकिंग की जा रही है।- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत