फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   40 stray dogs were caught, castrated and kept in a Nandishala.

Sonipat News: 40 आवारा कुत्तों को पकड़ा, बधिया कर नंदीशाला में रखा

Fri, 23 Jan 2026 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
40 stray dogs were caught, castrated and kept in a Nandishala.
फोटो : सोनीपत के खरखौदा शहर में कुत्ते को पकड़ती लव फोर लाइफ संस्था की टीम। संवाद
करीब 400 आवारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी करने का लक्ष्य रखा
विज्ञापन

चार दिन बाद नंदीशाला से छोड़ दिए जाएंगे कुत्ते
फोटो 09 सोनीपत के खरखौदा शहर में कुत्ते को पकड़ती लव फोर लाइफ संस्था की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत लव फॉर लाइफ संस्था की टीम विभिन्न इलाकों में कुत्ते पकड़े हैं। उन्हें नलबंदी के बाद वापस छोड़ा जाएगा।
टेंडर लेने वाली कंपनी की तरफ से शुक्रवार को 40 आवारा कुत्तों को पकड़ कर रोहतक मार्ग स्थित नंदीशाला में रखकर उनकी देखरेख की जा रही है। संबंधित कंपनी की तरफ से नंदीशाला में इन कुत्तों को एंटी रेबीज सहित अन्य आवश्यक वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के बाद लगभग चार दिन तक निगरानी में रखने के बाद कुत्तों को उसी स्थान पर वापस छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें पकड़ा गया है। लव फॉर लाइफ टीम के सदस्यों ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह से पशु कल्याण नियमों के अनुरूप चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम का उद्देश्य न केवल आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करना है बल्कि उन्हें बीमारियों से सुरक्षित करना भी है। क्षेत्र से करीब 400 आवारा कुत्तों को पकड़कर नलबंदी करने का लक्ष्य रखा है। आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा। सभी वार्डों से कुत्ते पकड़े जाएंगे।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे कुत्तों के काटने की घटना में कमी आएगी और शहर में सुरक्षा का माहौल बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed